Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

समाचार कार्यवाही रिपोर्ट

कुल समाचार

11

कार्यवाही किए गए समाचार

11

लंबित समाचार

0

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार दिनांक सूचना URL कार्यवाही रिपोर्ट सोशल मीडिया लिंक कार्यवाही टिप्पणी कार्यवाही दिनांक
1 Amar Ujala[Hindi] 14-Aug-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें अमर उजाला में प्रकाशित खबर “डोंगरा कलां पेयजल समूह परियोजना की मुख्य पाइपलाइन में रिसाव से हजारों लीटर पानी बर्बाद” के क्रम में अवगत कराना है कि डोंगरा कलां पेयजल समूह परियोजना जल निगम की पुरानी पेयजल योजना है। उक्त योजना सजनाम बांध पर निर्मित इंटेक वेल से ग्राम कोकटा में निर्मित डब्ल्यूटीपी तक पानी पहुंचाने हेतु संचालित है। इंटेक वेल से डब्ल्यूटीपी तक जाने वाली राइजिंग मेन में रबर पैकिंग फट जाने के कारण रिसाव हुआ था। प्रकरण की जानकारी प्राप्त होते ही संबंधित फर्म द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए रबर पैकिंग को पुनः सही कर दिया गया है, जिसके पश्चात पेयजलापूर्ति बहाल कर दी गई है। अतः वर्तमान में उक्त रिसाव की समस्या का समाधान कर दिया गया है तथा पेयजलापूर्ति सुचारु रूप से संचालित है। प्रकरण से संबंधित रिपोर्ट एवं स्थल के फोटोग्राफ संलग्न हैं। 19-Aug-2026
2 Hindustan[Hindi] 02-Aug-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें 19-Aug-2026
3 Dainik Bhaskar[Hindi] 01-Aug-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें 19-Aug-2026
4 Dainik Bhaskar[Hindi] 09-Jul-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें Resolved 30-Jul-2026
5 Amar Ujala[Hindi] 09-Jul-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें 20-Jul-2026
6 Dainik Bhaskar[Hindi] 08-Jul-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें 20-Jul-2026
7 Hindustan[Hindi] 22-Jun-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार “खुदी सड़क को सुधारने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम” मुख्य रूप से अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में सड़क पुनर्स्थापन कार्यों के संदर्भ में था। शहरी क्षेत्र में सड़क पुनर्स्थापन से संबंधित शिकायतें अपेक्षाकृत अधिक प्राप्त हो रही हैं, जिसके दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश ग्रामों में सड़क पुनर्स्थापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा केवल लगभग 3 किलोमीटर सड़क पुनर्स्थापन कार्य ही अवशेष है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अवशेष सड़क पुनर्स्थापन कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 26-Jun-2026
8 Dainik Bhaskar[Hindi] 22-Jun-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें दैनिक भारत समाचार में दिनांक 22.06.2026 को प्रकाशित समाचार “जल जीवन मिशन के खोदे रास्ते में धंसा ट्रैक्टर : ललितपुर के सिंदवाहा में ग्रामीणों ने की जल्द मरम्मत की मांग” के संबंध में अवगत कराना है कि संबंधित स्थल पर पाइपलाइन बिछाने के उपरांत सड़क का अस्थायी पुनर्स्थापन कर दिया गया था। तत्पश्चात पाइपलाइन में लीकेज आने के कारण आवश्यक मरम्मत कार्य किया गया, जिसके उपरांत मार्ग को पुनः मोटरेबल (Motorable) बनाते हुए एक ओर से आवागमन हेतु पर्याप्त एवं सुरक्षित रास्ता उपलब्ध करा दिया गया था। इसके बावजूद ट्रैक्टर चालक द्वारा बंद/कच्चे हिस्से से वाहन निकालने का प्रयास किया गया, जिससे ट्रैक्टर का पहिया धंस गया। सूचना प्राप्त होते ही कार्यदायी संस्था द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सी.सी. मरम्मत कर मार्ग को पुनः सुचारु कर दिया गया। वर्तमान में उक्त स्थल पर आवागमन सामान्य रूप से संचालित है। 26-Jun-2026
9 Dainik Bhaskar[Hindi] 24-May-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें Dainik bhaskar में प्रकाशित समाचार “बानपुर में जल जीवन मिशन का खुला गड्ढा: टैक्सी चालक गंभीर घायल, डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग” के संबंध में अवगत कराना है कि उक्त स्थल पर कनेक्शन रिपेयरिंग कार्य के दौरान खुदाई की गई थी। खुदाई उपरांत स्थल को मिट्टी डालकर मोटरेबल बना दिया गया था। तत्पश्चात दिनांक 23/05/2026 को उक्त स्थल पर पुनः इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण करा दिया गया है, जिसकी छायाचित्र संलग्न हैं। घटना की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि सभी निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 25-May-2026
10 Amar Ujala[Hindi] 24-May-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें Amar Ujala में प्रकाशित खबर “जल जीवन मिशन के खोदे गए गड्ढे में गिरी टैक्सी, चालक चोटिल” के संबंध में अवगत कराना है कि ग्राम बिल्ला–बिल्ला मोगन ग्राम समूह पेयजल योजना से आच्छादित है, जिसका कार्य DARA द्वारा कराया जा रहा है।ग्रामीण द्वारा कनेक्शन की मांग किए जाने पर कनेक्शन कराया गया था। कनेक्शन के उपरांत गड्ढे को मोटरेबल कर दिया गया था, परंतु उक्त स्थान पर सेटलमेंट होने के कारण पुनः गड्ढा बन गया था। दिनांक 23/05/2026 को उक्त स्थान पर पुनः इंटरलॉकिंग लगवा दी गई है, जिसकी फोटो संलग्न है। 24-May-2026
11 Dainik Bhaskar[Hindi] 28-Apr-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित ‘गडयाना गांव में पाइपलाइन में लगी आग: हर घर जल योजना की बिछाई गई पाइपलाइन जलकर क्षतिग्रस्त’ शीर्षक समाचार के संदर्भ में अवगत कराना है कि समाचार पत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की आशंका व्यक्त की गई है, किन्तु वास्तविक स्थिति में पेयजल आपूर्ति किसी भी प्रकार से बाधित नहीं हो रही है। संबंधित पाइपलाइन अस्थायी रूप से परीक्षण (testing) हेतु खेत में डाली गई थी। पराली जलाने के दौरान लगभग 3 पाइप में आग लग गई, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। तथापि, गडयाना गांव से अन्य गांवों के लिए डाली गई मुख्य पाइपलाइन पूर्व से ही पर्याप्त गहराई में सुरक्षित रूप से स्थापित है। अतः इस घटना से पेयजल आपूर्ति पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। 29-Apr-2026