Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

समाचार कार्यवाही रिपोर्ट

कुल समाचार

4

कार्यवाही किए गए समाचार

4

लंबित समाचार

0

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार दिनांक सूचना URL कार्यवाही रिपोर्ट सोशल मीडिया लिंक कार्यवाही टिप्पणी कार्यवाही दिनांक
1 Dainik Bhaskar[Hindi] 08-Aug-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें दैनिक भास्कर में दिनांक 08.08.2026 को प्रकाशित फरिहा ग्रामीण पेयजल योजना संबंधी समाचार के क्रम में अवगत कराना है कि योजना का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में 1 नलकूप पूर्ण, 1 पम्प हाउस निर्माणाधीन, ओवरहेड टैंक 30% एवं पाइपलाइन का लगभग 70% कार्य पूर्ण है। योजना की कुल भौतिक प्रगति लगभग 50% है तथा इसे मार्च 2027 तक पूर्ण कर जलापूर्ति प्रारम्भ करने का लक्ष्य है। संबंधित कार्यदायी फर्म को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। 11-Aug-2026
2 Amar Ujala[Hindi] 05-Aug-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें दिनांक 05.08.2026 को समाचार पत्र में प्रकाशित शिकायत “आधे गांव में नहीं लगाई टोंटी” की स्थलीय जांच कराई गई। योजना के अंतर्गत कुल 535 एफएचटीसी कराए जा चुके हैं तथा विगत लगभग दो वर्षों से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। पूर्व में कुछ ग्रामीणों द्वारा कनेक्शन लेने से मना करने के कारण उनके घरों में कनेक्शन नहीं हो पाया था। ग्राम प्रधान के सहयोग से लगभग 60 ग्रामीणों ने कनेक्शन हेतु सहमति दे दी है तथा शेष एफएचटीसी का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर सभी परिवारों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। 05-Aug-2026
3 Hindustan[Hindi] 06-Jul-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें लिंक खोलें समाचार पत्र में उठाई गई शिकायत के संबंध में विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कादीपुर में नियमित जलापूर्ति की जा रही है, जबकि रामपुर एवं मुस्तफाबाद में मुख्य संरचनाओं का कार्य पूर्ण है और शेष पाइपलाइन तथा गृह जल संयोजन का कार्य चल रहा है। धरवारा परियोजना के संचालन एवं अनुरक्षण की स्वीकृति मुख्यालय स्तर से अपेक्षित है तथा तुलसीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में आता है। 14-Jul-2026
4 Amar Ujala[Hindi] 18-Apr-2026 समाचार खोलें रिपोर्ट खोलें समाचार पत्र में प्रकाशित शिकायत के संदर्भ में अवगत कराना है कि संबंधित पेयजल योजना की चहारदीवारी का निर्माण पूर्ण किया गया था। आंतरिक मिट्टी भराई के दौरान दबाव/कटाव के कारण एक ओर की बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हो गई।क्षतिग्रस्त भाग का पुनः निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है। साथ ही निर्माण सामग्री के सैंपल गुणवत्ता परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। कमी पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 21-Apr-2026