Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

2

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Amar Ujala[Hindi] 2 17-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Headline India news ए०एम०यू० अलीगढ़ टीम द्वारा जल जीवन मिशन प्रभाव मूल्यांकन अलीगढ़ :- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ की टीम ने जनपद अलीगढ़ के विकास खण्ड-धनीपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत भोजपुर में जल जीवन मिशन के प्रभाव का स्थलीय मूल्यांकन किया। परियोजना निदेशक प्रो. डा० नसीम अहमद खान के नेतृत्व में डा० मो. ताहिर, डा० कुरैतुलैन अली, डा० सायना सैफ, डा० अन्दलीब, डा० समीरा खानम एवं शोध सहायक श्री हमजा अली, मो0 बिलाल, श्री माज फारूख, श्री मुजफ्फर हासमी, श्री मो. मोहसिन एवं श्री अब्दुल हन्नान गांव पहुंचे। टीम ने योजना के क्रियान्वयन और उसके सामाजिक प्रभाव का आंकलन किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य समुदाय की प्रतिक्रिया प्राप्त करना, क्रियान्वयन में आई चुनौतियों की पहचान करना तथा मिशन के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जीवन स्तर में आए सकारात्मक परिवर्तनों का मूल्यांकन करना था। इस दौरान उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), आई0एस0ए0, फर्म के0पी0टी0एल0 व डी0पी0एम0यू० टीम की उपस्थिति में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के पूर्ण होने के बाद उसके प्रभाव का विस्तृत अध्ययन किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्राम जल संस्था समिति एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष / ग्राम प्रधान पप्पू सिंह, समिति सदस्यों तथा ग्रामीणों से संवाद किया। 100 कि०ली० क्षमता की शिरोपरि जलाशय से निर्बाध जलापूर्ति ग्राम जल स्वच्छता समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम की कुल आबादी 2235 है। आगामी 30 वर्षों में संभावित 15 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि और प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर जलापूर्ति मानक को ध्यान में रखते हुए 100 कि०ली० क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। यह योजना विद्युत ऊर्जा से संचालित है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जीवन में सुधार ग्रामीणों ने बताया कि पहले इण्डिया मार्क-।। हैंडपम्पों पर पानी भरने के लिए लम्बी कतारें लगती थीं, जिससे समय की काफी बर्बादी होती थी। अब घर-घर नल से जल उपलब्ध होने के कारण यह समस्या समाप्त हो गई है। स्कूली बच्चों ने नियमित स्नान कर समय से विद्यालय जाना शुरू किया है, जिससे स्वच्छता और अनुशासन में सुधार देखा गया है। जलजनित रोगों में भी कमी आई है, जिससे ग्राम के स्वास्थ्य और सामाजिक मानकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अधिशासी अभियन्ता श्री लोकेश शर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से ग्राम पंचायत में नियमित एवं क्लोरीन युक्त पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। यह सोशल ऑडिट एवं प्रभाव मूल्यांकन प्रक्रिया ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और जनसहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जो भविष्य में योजनाओं के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगी। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें