|
1
|
Amar Ujala[Hindi]
|
दिनाँक- 03.08.2026 को अमर उजाला में प्रकाशित समाचार ’’पेयजल संकट से नाराज सिद्धपुर चित्रसेन के लोगों ने किया प्रदर्शनं’’ के सम्बन्ध में विवरण निम्नानुसार हैः-
विकास खण्ड- अम्बियापुर की सिद्धपुर चित्रसेन ग्रामीण पेयजल योजनाः- सिद्धपुर चित्रसेन पेयजल योजना ’’जल जीवन मिशन’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन है, जिसमें वर्तमान तक बाउन्ड्री बाल, पम्प हाउस, ट्यूवबैल का कार्य पूर्ण करा दिया गया है तथा अवर जलाशय के राइजिंग मेन का कार्य प्रगति पर है। पेयजल योजना की भौतिक प्रगति 92 प्रतिशत है। उक्त ग्राम में डायरेक्ट पम्पिंग के माध्यम से पेयजलापूर्ति की जा रही थी, परन्तु सोलर पैनल के तार चोरी हो जाने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित है। सोलर पैनल के तारों को ठीक कराने हेतु कार्यदायी फर्म को निर्देशित कर तारों को दो से तीन दिन के भीतर ठीक कराकर पेयजलापूर्ति प्रारम्भ कराई जाएगी तथा एक सप्ताह के भीतर अवर जलाशय के राइजिंग मेन का कार्य पूर्ण कराकर अवर जलाशय के माध्यम से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। फोटोग्राफ संलग्न।
|
03-Aug-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|
|
2
|
अमृतविचार
|
उत्तर प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के कार्यों में बदलाव करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में परियोजना का 50% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, वहां पहले शेष कार्य पूरा किया जाए। इसके बाद ही नए गांवों में काम शुरू किया जाएगा।
जनपद बदायूं में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन और घर-घर जल कनेक्शन का कार्य चल रहा है। कई गांवों में कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है, इसलिए अब प्राथमिकता अधूरे कार्यों को पूरा कर जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने पर दी जा रही है।
साथ ही, पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। विभाग का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द सभी पात्र गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और अधूरी परियोजनाओं को पूरा कर उनका लाभ जनता तक पहुंचाया जाए।
|
21-Jun-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|