Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

3

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Hindustan[Hindi] नल से मिलने वाले जल की गुणवत्ता की जांच होः वीडीओ भरथना, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में जल सखियों को जल गुणवत्ता जांच किट बांटी गई। कार्यक्रम में 24 ग्राम पंचायतों की जल सखियों को किट देकर पानी की गुणवत्ता की जांच का प्रशिक्षण दिया। वीडीओ विजय शंकर प्रसाद ने जल सखियों को टेस्टिंग किट वितरित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। इसके लिए जल स्रोतों एवं नल से मिलने वाले जल की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच आवश्यक है। जल सखियां गांव स्तर पर इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने जल सखियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि टेस्टिंग किट के माध्यम से पानी में मौजूद विभिन्न तत्वों की जांच की जा सकती है। इससे पानी की गुणवत्ता का पता लगाकर समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया जल सखियां गांवों में पेयजल के नमूने लेकर उनकी जांच करेंगी और रिपोर्ट संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएंगी। परीक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाना है। 18-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Hindustan[Hindi] जसवंतनगर,संवाददाता। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ब्लॉक सभागार स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 ग्राम पंचायतों की जल सखियों को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्टिंग किट वितरित की गईं। इस दौरान जल निगम के अधिकारियों ने मिशन की जानकारी देते हुए जल गुणवत्ता निगरानी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विजय कुमार चौपाल, कोऑर्डिनेटर सुनील दत्त एवं अल्पना पांडे ने जल सखियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए जल स्रोतों, ओवरहेड टंकियों, पाइपलाइन नेटवर्क तथा घरों तक पहुंच रहे पेयजल की नियमित जांच और निगरानी आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध कराई गई जल परीक्षण किट के माध्यम से जल सखियां अपने गांवों में पानी के नमूनों की जांच करेंगी। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन लीकेज, टंकियों की साफ-सफाई और जलापूर्ति संबंधी समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पेयजल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान भी किया गया। साथ ही जल के महत्व पर प्रकाश डाल गया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे। 12-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
3 Hindustan[Hindi] राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (नमामि गंगे) के तहत हर घर नल से जल योजना की जमीनी हकीकत परखने सीएसजेएमयू कानपुर की टीम पहुंची। टीम ने कराए जा रहे काम की गुणवत्ता देखी व गांव वालों से फीडबैक लिया। मुख्य सर्वेक्षक डॉ. किरण या और सह सर्वेक्षक डॉ. एसपी वर्मा के नेतृत्व में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के समाज कार्य विभाग की टीम ने बादरी पुठ, नसीरपुर बोझा, आदि गांवों का निरीक्षण किया। गांवों में सर्वेक्षण कर योजना के सामाजिक, आर्थिक एवं दैनिक जीवन में होने वाले प्रभावों का विस्तृत आकलन किया। टीम के डॉ. एपी सिंह, डॉ. उर्वशी सिंह, डॉ. बृजेश सक्सेना, अभय प्रताप सिंह, अनिल सक्सेना, गौरव द्विवेदी, नेहा दूबे, शिखा द्विवेदी, जय प्रकाश और गांव वालों से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से रोस्टर आधारित जल आपूर्ति, भंडारण प्रणाली, क्लोरीन उपलब्धता, घरेलू जल उपयोग, फिल्टर प्रणाली, पाइपलाइन की गुणवत्ता एवं संचालन रख-रखाव से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। गांव वालों ने घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने की बात कही। जल निगम के अधिशासी अभियंता, कुलदीप कुमार प्रजापति, सहायक अभियंता, डीपीएमयू टीम आदि मौजूद रहे। 04-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें