Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

2

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Fast News India UP कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर ने ग्रामवासियों से संवाद कर पेयजल योजना के संचालन एवं जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासियों ने बताया कि योजना के माध्यम से गांव में निरंतर एवं सुचारू रूप से जलापूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। विधायक ने ग्रामवासियों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा पानी का अनावश्यक व्यर्थ न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान रामनगर, दिनेश कुमार (सहायक अभियंता), बृजेश कुमार (जूनियर इंजीनियर), डी.पी. चौरसिया (प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएमपीआईयू) एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 08-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Prayag Prabhat News टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए पाइपलाइन नेटवर्क, जल स्रोत, जल आपूर्ति की नियमितता एवं उपभोक्ता संतुष्टि का विस्तृत परीक्षण किया गया। साथ ही ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी दर्ज किया गया। इम्पैक्ट असेसमेंट के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि कुछ बिंदुओं पर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना का लाभ प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक प्रभावी एवं सतत रूप से पहुंचे। जनपद प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के नियमित इम्पैक्ट असेसमेंट से योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं कार्यक्षमता में निरंतर सुधार हो रहा है, जिससे "हर घर जल" के लक्ष्य को सुदृढ़ रूप से प्राप्त किया जा सकेगा। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें