Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

9

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Dainik Bhaskar जनपद अयोध्या के विकासखंड तारुन के ग्राम पंचायत रामपुर प्रताप में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। लगभग 15.04 किमी पाइपलाइन बिछाकर 402 घरों को जल कनेक्शन दिया गया, जिससे 1135 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं। योजना के चालू होने से वर्षों पुराना पेयजल संकट समाप्त हुआ और विशेष रूप से महिलाओं को राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें दूर से पानी लाने की आवश्यकता नहीं है। 27-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Navbharat Times[Hindi] अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत “हर घर नल से जल” उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करते हुए जनपद ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है I 1144 राजस्व ग्रामों में से 701 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति प्रारम्भ हो चुकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। 3.33 लाख घरों को नल कनेक्शन देने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2,16,830 से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। जनपद में संचालित 535 पेयजल योजनाओं में से 311 योजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं तथा 242 योजनाओं में सफलतापूर्वक संचालन एवं रखरखाव (O&M) के साथ जलापूर्ति दी जा रही है। 540 प्रस्तावित ओवरहेड टैंकों में से 436 टैंक पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। भौतिक प्रगति के अंतर्गत 95% पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है एवं 98% फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) प्रदान किए जा चुके हैं। योजनाओं में आधुनिक ऑटोमेशन एवं गुणवत्ता निगरानी प्रणाली लागू की गई है, जिससे पारदर्शिता एवं जल गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही है। इस मिशन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिला है तथा “जल सखी” के रूप में महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें जल गुणवत्ता परीक्षण एवं संचालन में प्रशिक्षित किया गया है। प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग, जनभागीदारी एवं तकनीकी सुदृढ़ीकरण के माध्यम से अयोध्या जनपद “हर घर जल” के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से अग्रसर है। 19-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
3 Bhaskar Bureau दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। जनपद में कुल 535 योजनाओं के माध्यम से 1144 राजस्व ग्रामों के 3.33 लाख से अधिक घरों तक नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 540 के सापेक्ष 436 ओवरहेड टैंक पूर्ण हो चुके हैं तथा 311 योजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हैं। 701 गांवों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, जिससे लगभग 2.16 लाख घरों को नियमित पेयजल मिल रहा है, साथ ही 242 योजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण भी शुरू कर दिया गया है। समाचार में यह भी उल्लेख किया गया है कि शेष निर्माणाधीन योजनाओं को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत न केवल पेयजल उपलब्धता में सुधार हुआ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, महिलाओं के सशक्तिकरण (जल सखी के रूप में सहभागिता) एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता में भी वृद्धि हुई है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 12-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
4 Dainik Bhaskar दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं पर तेजी से कार्य प्रगति पर है तथा यह जनपद अब एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है। जिले में कुल 535 पेयजल योजनाओं के माध्यम से 3.33 लाख से अधिक घरों तक नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 701 गांवों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, जिससे लगभग 2.16 लाख घरों को नियमित पेयजल प्राप्त हो रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर 540 के सापेक्ष 436 ओवरहेड टैंक पूर्ण हो चुके हैं तथा 311 योजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त 242 योजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे जलापूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित हो रही है। समाचार में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस योजना के माध्यम से न केवल पेयजल उपलब्धता में सुधार हुआ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता में भी वृद्धि हुई है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में समग्र रूप से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 13-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
5 Dainik bhaskar दिनांक 11.03.2026 को दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चार विकासखंड—रुदौली, सोहावल, अमानीगंज एवं मवई—की 50 ग्राम सभाओं में हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। इस पहल से लगभग 26,666 घरों को लाभ मिल रहा है। ग्रामों में सुबह एवं शाम निर्धारित समयानुसार जलापूर्ति की जा रही है तथा प्रारंभिक समस्याओं के समाधान हेतु निगरानी टीम भी सक्रिय है। विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि शेष ग्राम पंचायतों में भी कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही वहां भी जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जिससे अधिकाधिक ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। 11-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
6 Dainik Jagran[Hindi] दिनांक 02.02.2026 को प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम शाहबाजपुर एवं फेलसंडा समूह पेयजल योजना के तहत आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में मा० विधायक श्री रामचंद्र यादव द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया। उन्होंने बताया कि यह योजना प्रत्येक घर तक गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जनस्वास्थ्य में सुधार, जलजनित रोगों में कमी एवं जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन संभव हुआ है। कार्यक्रम के दौरान प्रभातफेरी का आयोजन किया गया तथा जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में योजना के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। 02-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
7 Hindustan[Hindi] दिनांक 02.04.2026 को दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में **जल जीवन मिशन** के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था का आकलन King George's Medical University, लखनऊ की टीम द्वारा किया जा रहा है। टीम द्वारा ग्राम स्तर पर घर-घर जाकर जलापूर्ति की उपलब्धता, पानी की गुणवत्ता, क्लोरीनेशन एवं उपभोक्ताओं की संतुष्टि से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर यह भी जाना जा रहा है कि नल से जल योजना का उनके दैनिक जीवन, स्वास्थ्य एवं सुविधा पर क्या प्रभाव पड़ा है। निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं की पहचान की जा रही है, जिससे पेयजल आपूर्ति को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जा सके। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
8 Hindustan[Hindi] दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं का विस्तृत अध्ययन (Impact Assessment) प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत टीम द्वारा ओवरहेड टैंक, पंप हाउस, सोलर/पावर सिस्टम, वितरण पाइपलाइन एवं घरेलू नल कनेक्शनों की भौतिक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ग्रामों में भ्रमण कर जलापूर्ति की नियमितता, जल की गुणवत्ता, क्लोरीनेशन, जल के उपयोग एवं भंडारण से संबंधित जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त की जा रही है। अध्ययन का उद्देश्य यह आकलन करना है कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता में कितना सुधार हुआ है तथा इसके परिणामस्वरूप सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी क्या सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। 27-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
9 Hindustan[Hindi] जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तेजी से कार्य हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। अब तक 429 ग्राम पंचायतों एवं 656 राजस्व गांवों को इसका लाभ मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में योजनाएं पूर्ण होकर नियमित जलापूर्ति कर रही हैं। इस योजना के माध्यम से न केवल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, बल्कि ग्रामीण युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है, जैसे पंप ऑपरेटर आदि। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, जो पानी की गुणवत्ता की जांच एवं संचालन में सहयोग कर रही हैं। जल जीवन मिशन के कारण ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हुआ है, स्वास्थ्य बेहतर हुआ है तथा लोगों को पेयजल के लिए अब अधिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है। 23-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें