Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

28

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Dainik Jagran[Hindi] पंथरा में पानी की टंकी का शुभारंभ: ग्रामीणों को अब मिलेगा शुद्ध पेयजल, 10 साल तक निशुल्क आपूर्ति 21-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Dainik Jagran[Hindi] Jal Sarthi App and awareness of people 13-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
3 Dainik Jagran[Hindi] Jan chaupal are being set up in various villages to ensure proper water supply . 01-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
4 Dainik Jagran[Hindi] हर ग्राम जल जानकारी अब मोबाइल पर, डीएम ने किया 'जल सारथी एप' अपनाने का आव्हान 27-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
5 Dainik Jagran[Hindi] जनपद चन्दौली के विकासखण्ड नियामताबाद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सूचीबद्ध फर्म मैसर्स वी0एस0ए0आई0पी0पी0एल0-एस0एम0सी0 जे0वी0 के योजनाएॅ बरछा, गंगेहरा एवं बौरी पर दिनांक 13.07.2026 को माननीय विधायक, मुगलसराय विधानसभा, जनपद चंदौली श्री रमेश जायसवाल जी द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत आयोजित ‘‘जलापूर्ति जनसंवाद कार्यक्रम‘‘ मे प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक जी द्वारा ग्रामीणों से संवाद करते हुए बरछा, गंगेहरा एवं बौरी ग्रामीण पेयजल योजना एवं मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र मे जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई। बरछा ग्रामीण पेयजल योजना की लागत रुपये 332 लाख है, जिससे बरछा, एवं तलपुरा सहित कुल 02 राजस्व ग्राम आच्छादित हैं। योजना मे 250 के0एल0 क्षमता का शिरोपरि जलाशय, नलकूप, पम्पिंग प्लांट, 28 किलो0वॉट सोलर प्लांट, डी0जी0 सेट, पम्प हाउस तथा लगभग 15.367 किमी0 वितरण पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। योजना के अन्तर्गत 488 लक्षित परिवारों के सापेक्ष 651 परिवारों को क्रियाशील नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, गंगेहारा ग्रामीण पेयजल योजना की लागत रुपये 342 लाख है, जिससे गंगेहारा राजस्व ग्राम आच्छादित हैं। योजना मे 250 के0एल0 क्षमता का शिरोपरि जलाशय, नलकूप, पम्पिंग प्लांट, 21 किलो0वॉट सोलर प्लांट, डी0जी0 सेट, पम्प हाउस तथा लगभग 13.881 किमी0 वितरण पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। योजना के अन्तर्गत 619 लक्षित परिवारों के सापेक्ष 564 परिवारों को क्रियाशील नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं एवं बौउरी ग्रामीण पेयजल योजना की लागत रुपये 515 लाख है, जिससे बौउरी एवं बाराडीह कुल 02 राजस्व ग्राम आच्छादित हैं। योजना मे 400 के0एल0 क्षमता का शिरोपरि जलाशय, नलकूप, पम्पिंग प्लांट, 49.05 किलो0वॉट सोलर प्लांट, डी0जी0 सेट, पम्प हाउस तथा लगभग 9.803 किमी0 वितरण पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। योजना के अन्तर्गत 896 लक्षित परिवारों के सापेक्ष 675 परिवारों को क्रियाशील नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं तथा वर्तमान मे योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। माननीय विधायक जी ने ग्रामीणों को बताया कि योजना से उपलब्ध कराया जा रहा पेयजल स्वच्छ, सुरक्षित एवं क्लोरीनीकृत है। उन्होंने ग्रामीणों से नल जल का नियमित उपयोग करने, पेयजल की बर्बादी रोकने तथा जल संरक्षण मे सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक जी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद दिया तथा मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की अवशेष निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा मे पूर्ण कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान बरछा सहित निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। विभाग की ओर से अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), चंदौली, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता तथा डी0पी0एम0यू0, टी0पी0आई0 एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 17-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
6 Dainik Jagran[Hindi] Gramino ko mili peyjal ki suvidha 17-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
7 Dainik Jagran[Hindi] Gaon Ki Tasvir Badal raha Jal Jeevan Mission 10-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
8 Dainik Jagran[Hindi] ललितपुर जिले के मिर्चवारा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण से ग्रामीणों में जलापूर्ति व्यवस्था के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए तथा गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण, पानी के सदुपयोग और सामुदायिक सहभागिता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस पहल से गांव के लोगों में जल स्रोतों के संरक्षण, पेयजल योजनाओं के रखरखाव तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है, जिससे जल जीवन मिशन को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने में मदद मिल रही है। 26-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
9 Dainik Jagran[Hindi] ललितपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 415 ग्राम पंचायतों को चरणबद्ध तरीके से "जल अर्पण गांव" बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण स्वयं अपनी पेयजल योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिले में अधिकांश पेयजल परियोजनाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और बड़ी आबादी को नियमित रूप से सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा जलापूर्ति व्यवस्था को दीर्घकालिक एवं टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है, जिससे ग्रामीणों को भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण पेयजल का लाभ निरंतर मिलता रहेगा। 26-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
10 Dainik Jagran[Hindi] कुढा बना लखनऊ का पहला जल अर्पण गांव 22-Jan-2026 अटैचमेंट खोलें
11 Dainik Jagran[Hindi] नलों से नही आया पानी तो मिली राहत हर किसी के चेहरे पर दिखी खुशी 01-May-2026 अटैचमेंट खोलें
12 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन का किया गया स्थलीय मूल्यांकन, जांची गुणवत्ता विकास खंड भिटौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत लतीफपुर और सरैला में गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं का स्थलीय मूल्यांकन हुआ। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज की विशेषज्ञ टीम ने गांव पहुंचकर प्रयागराज की विशेषज्ञ टीम ने गांव पहुंचकर पेयजल योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और ग्रामीणों पर पड़ रहे प्रभाव का विस्तृत निरीक्षण किया।टीम ने ग्राम जल और स्वच्छता समितिग्राम प्रधानों तथा ग्रामीणों से संवाद कर योजना की जानकारी ली। साथ ही गांवों में निर्मित जल टंकियों और पाइपलाइन नेटवर्क की तकनीकी समीक्षा भी की गई।निरीक्षण टीम में डा. अशोक मौर्य, मुकेशकुमार कन्नौजिया, अभिजात सिंह, अभिजीत तिवारी, सौरभ सिंह सहित विश्वविद्यालय केकई सदस्य रहे। इस दौरान जिला समन्वयकराजमुनि यादव, अवर अभियंता पिंटू कुमार,कोआर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल,प्रोजेक्ट मैनेजर मो. सऊद सिद्दीकी, पंचायतप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे। 05-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
13 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत चौपाल संवाद फतेहपुर। जनपद में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं का प्रभाव अब गांवों में साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को मिशन के प्रभाव मूल्यांकन के दूसरे दिन प्रो राजेन्द्र सिंह रज्जूभैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की विशेषज्ञ टीम ने अमौली, हथगांव और ऐराया ब्लॉक के कई गांवों में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। टीम ने अमौली ब्लॉक के उपुर, हथगांव के अजतपुर तथा ऐराया ब्लॉक के सराय इदरीस व लाडलेपूर गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। प्राथमिक विद्यालयों और पंचायत भवनों में भी पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी के लिए दूर-दराज लगे हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने से काफी राहत मिली है। महिलाओं का समय और श्रम दोनों बच रहा है। विशेषज्ञ टीम ने यह भी पाया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से हैजा, टाइफाइड जैसी जलजनित बीमारियों में कमी आई है। विशेषज्ञों ने गांवों में बनी पानी की टंकियों, पाइपलाइन नेटवर्क और जल गुणवत्ता की तकनीकी जांच भी की। डॉ.अशोक मौर्या के नेतृत्व में टीम ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों तथा ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर योजनाओं के रखरखाव और दीर्घकालिक संचालन पर चर्चा की। मूल्यांकन टीम में डॉ.अशोक मौर्या, मुकेश कुमार कन्नौजिया, अभिजात सिंह, अभिजीत तिवारी और सौरभ सिंह शामिल रहे। इस दौरान जिला समन्वयक राजमुनि यादव, सहायक अभियंता आशीष कुशवाहा, अवर अभियंता उज्ज्वल कुमार,माबरजा, मोहित कुमार, आईएसए कोऑर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल,प्रोजेक्ट मैनेजर मो. सऊद सिद्दीकी समेत ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 09-May-2026 अटैचमेंट खोलें
14 Dainik Jagran[Hindi] जनपद एटा में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों द्वारा पेयजल योजनाओं का सोशल ऑडिट। 18-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
15 Dainik Jagran[Hindi] पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को दुरुस्त करने दौड़ी टीम जिले में गांव-गांव शुद्ध जल देने को चल रहा है जल निगम की ओर से तेजी से काम, नए अधिशासी अभियंता ने आते ही दिखाए तेवर 05-May-2026 अटैचमेंट खोलें
16 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा हेतु ललितपुर स्थित सर्किट हाउस में सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा द्वारा समस्त कार्यदायी संस्थाओं एवं उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक जी द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, शत-प्रतिशत ग्रामों को आच्छादित करने तथा प्रत्येक घर पर टोटी (नल) स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे जल का अपव्यय रोका जा सके। इस क्रम में अधिशासी अभियंता महोदय द्वारा जल जीवन मिशन एवं जल निगम की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। अवगत कराया गया कि जनपद के 551 ग्रामों के सापेक्ष लगभग 540 ग्रामों में प्रतिदिन जलापूर्ति संचालित हो रही है। शेष ग्रामों में कुछ तकनीकी/अनुमति संबंधी समस्याएँ हैं, विशेषकर सिवनी खुर्द में NOC प्राप्त न होने के कारण कार्य लंबित है। इस संबंध में विधायक जी द्वारा सिवनी खुर्द प्रकरण से संबंधित आवश्यक अभिलेख/पत्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आश्वासन दिया गया कि वे अपने स्तर से समस्या के निस्तारण का प्रयास करेंगे।साथ ही भौरट बांध के जल स्तर के संबंध में भी चर्चा की गई। अधिशासी अभियंता द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जल निगम की कुछ योजनाओं में वित्तीय अभाव (फंड की कमी) के कारण प्रगति प्रभावित हो रही है, जिस पर विधायक जी द्वारा शासन स्तर पर वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। 01-May-2026 अटैचमेंट खोलें
17 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन से जिले में 8346 कि० मि० बिछाई पाइप लाइन 17-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
18 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन के कार्य में आई तेजी, १४१ परियोजनाओं की होगी मरम्मत 18-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
19 Dainik Jagran[Hindi] डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा रैपुरा योजना के 61 ग्रामो में हो रही जलापूर्ति के सम्बन्ध में 18-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
20 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित किये जाने सम्बन्ध में 11-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
21 Dainik Jagran[Hindi] जल अर्पण दिवस 09-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
22 Dainik Jagran[Hindi] Inauguration of Water Supply Scheme in Chhidbana Village of Balliyakhedi Block by Honorable MLA Devendra Nim 26-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
23 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन के तहत विकास खण्ड सदर बलरामपुर के ग्राम पंचायत बरईपुर में 217.69 लाख रुपए की लागत से बनी पाइप पेयजल योजना को पूर्ण कर ग्रामवासियों को जलापूर्ति की जा रही है। योजना के अन्तर्गत 200 कि0ली0 क्षमता की ओ0एच0टी0, 9.8 कि0मी0 पाइप लाइन, 20 किलोवाट का सोलर पैनल कार्य कराया गया है। पेयजल योजना से ग्राम पंचायत बरईपुर के 589 परिवारों की कुल 3456 आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों ने गांव में जलापूर्ति होने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब गर्मी में पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
24 Dainik Jagran[Hindi] https://dainik.bhaskar.com/bFEM7nAT01b "राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित 'हर घर नल-हर घर जल' योजना का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के समाज कार्य विभाग ने कानपुर मंडल के छह जिलों कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद में इस योजना का प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन किया है। सर्वे में यह बात सामने आई है कि स्वच्छ पानी मिलने से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि महिलाओं के श्रम और समय में भी बड़ी बचत हुई है।" 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
25 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन परियोजना के तहत सरसौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत प्रतापपुर नरवल में जल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन त्रिवेणी टेलीलिंक लिमिटेड द्वारा नव निर्मित पंप हाउस परिसर में सृजन शक्ति अभियान के अंतर्गत हुआ। कार्यक्रम में विधायक सुरेश अवस्थी और जिला मंत्री दिलीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता वी.पी. सिंह और ग्राम प्रधान सुनील त्रिवेदी ने जल हवन के साथ इस परियोजना का उद्घाटन किया। 16-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
26 Dainik Jagran[Hindi] दिनांक 02.02.2026 को प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम शाहबाजपुर एवं फेलसंडा समूह पेयजल योजना के तहत आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में मा० विधायक श्री रामचंद्र यादव द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया। उन्होंने बताया कि यह योजना प्रत्येक घर तक गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जनस्वास्थ्य में सुधार, जलजनित रोगों में कमी एवं जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन संभव हुआ है। कार्यक्रम के दौरान प्रभातफेरी का आयोजन किया गया तथा जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में योजना के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। 02-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
27 Dainik Jagran[Hindi] JAL ARPAN PROGRAME AT MOTIPUR BY MLA LAKHIMPUR SHRI YOGESH VERMA 11-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
28 Dainik Jagran[Hindi] tttttttttt 24-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें