Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

42

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Amar Ujala[Hindi] 25 पुरानी पेयजल परियोजनाऐं जल्द होंगी शुरू। 04-Sep-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Amar Ujala[Hindi] उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बरेली द्वारा ग्राम पंचायतों में जल सखियों की नियुक्ति कर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जा रही है। जल सखियों को प्रशिक्षण एवं जांच किट उपलब्ध कराकर टीडीएस, क्लोरीन, आयरन, आर्सेनिक, फ्लोराइड, पीएच आदि मानकों की मौके पर जांच की जाती है। प्रत्येक जल स्रोत के पानी की वर्ष में तीन बार जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस पहल से ग्रामीणों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में भी सहायता मिल रही है। 20-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
3 Amar Ujala[Hindi] 📰 अमर उजाला में प्रकाशित | 20 अगस्त 2026 💧 “जल सारथी ऐप से जुड़कर ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की जानकारी दिलाएं” जल जीवन मिशन की योजनाओं, गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं को ग्रामीण स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से जल सारथी ऐप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। 📱 डिजिटल सहभागिता से जन-जागरूकता की ओर एक और मजबूत कदम। 20-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
4 Amar Ujala[Hindi] # जल सारथी एप से ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल परियोजनाओं की जानकारी *सुलतानपुर।* ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी जानकारी को अधिक पारदर्शी, सरल और सुलभ बनाने की दिशा में *‘जल सारथी’ एप* महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत विकसित इस एप के माध्यम से ग्रामीण अपने गांव में संचालित एवं निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की जानकारी अपने मोबाइल पर आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। एप के माध्यम से *पानी की टंकी, नलकूप, पाइपलाइन तथा जलापूर्ति की स्थिति* जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी समस्या की स्थिति में ग्रामीण *ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे*, जिससे शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण में मदद मिलेगी। जल जीवन मिशन जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की ओर से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को ‘जल सारथी’ एप के बारे में जानकारी दी जाएगी और उनके मोबाइल में एप डाउनलोड कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने गांव की पेयजल व्यवस्था की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल सकेगी। *‘जल सारथी’ एप डिजिटल तकनीक के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल योजनाओं से जोड़ने, पारदर्शिता बढ़ाने और बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।* 19-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
5 Amar Ujala[Hindi] 💧 अब एक क्लिक पर ग्रामीण जलापूर्ति की रियल टाइम जानकारी! 📱 जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘जल सारथी’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ग्रामीण पेयजल योजनाओं की निगरानी और अधिक पारदर्शी, सरल एवं हाईटेक हो रही है। इस ऐप के माध्यम से ग्रामीणजन नए नल कनेक्शन के लिए आवेदन, जलापूर्ति से जुड़ी शिकायत दर्ज, शिकायत की स्थिति ट्रैक करने के साथ-साथ पेयजल योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। तकनीक से पारदर्शिता, पारदर्शिता से बेहतर जल सेवा। हर घर तक शुद्ध एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम। 💧 15-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
6 Amar Ujala[Hindi] दिनाँक- 03.08.2026 को अमर उजाला में प्रकाशित समाचार ’’पेयजल संकट से नाराज सिद्धपुर चित्रसेन के लोगों ने किया प्रदर्शनं’’ के सम्बन्ध में विवरण निम्नानुसार हैः- विकास खण्ड- अम्बियापुर की सिद्धपुर चित्रसेन ग्रामीण पेयजल योजनाः- सिद्धपुर चित्रसेन पेयजल योजना ’’जल जीवन मिशन’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन है, जिसमें वर्तमान तक बाउन्ड्री बाल, पम्प हाउस, ट्यूवबैल का कार्य पूर्ण करा दिया गया है तथा अवर जलाशय के राइजिंग मेन का कार्य प्रगति पर है। पेयजल योजना की भौतिक प्रगति 92 प्रतिशत है। उक्त ग्राम में डायरेक्ट पम्पिंग के माध्यम से पेयजलापूर्ति की जा रही थी, परन्तु सोलर पैनल के तार चोरी हो जाने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित है। सोलर पैनल के तारों को ठीक कराने हेतु कार्यदायी फर्म को निर्देशित कर तारों को दो से तीन दिन के भीतर ठीक कराकर पेयजलापूर्ति प्रारम्भ कराई जाएगी तथा एक सप्ताह के भीतर अवर जलाशय के राइजिंग मेन का कार्य पूर्ण कराकर अवर जलाशय के माध्यम से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। फोटोग्राफ संलग्न। 03-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
7 Amar Ujala[Hindi] मऊ गांव के 359 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल, जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय विकासखंड स्थित मऊ गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल परियोजना शुरू होने के बाद 359 घरों तक नियमित रूप से नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। इस परियोजना से वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हुआ है और ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भरता से राहत मिली है। परियोजना के अंतर्गत 100 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी तथा पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण किया गया है। वर्तमान में प्रतिदिन दो चरणों में जलापूर्ति की जा रही है, जिससे प्रत्येक परिवार के साथ-साथ पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय जैसे सार्वजनिक संस्थानों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और घंटों इंतजार करना पड़ता था, जबकि अब घर-घर नल से जल मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। यह परियोजना ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा "हर घर जल" के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 24-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
8 Amar Ujala[Hindi] जनपद ललितपुर के विकासखंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम तिंद्रा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी रहे। उनके आगमन पर ग्राम की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर तथा ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के बीच मानव श्रृंखला बनाकर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से अपने घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर माननीय श्री मनोहर लाल पंथ जी, राज्य मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन विभाग), माननीय श्री रामरतन कुशवाहा जी, सदर विधायक ललितपुर, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव जी, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल की महत्ता तथा हर घर तक नल से जल पहुंचाने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए जल जीवन मिशन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। 19-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
9 Amar Ujala[Hindi] जनपद चन्दौली के विकासखण्ड शहाबगंज में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सूचीबद्ध फर्म मैसर्स आॅयन एक्सचेंज इं0 लि0 द्वारा ठेकहा पेयजल योजना (सम्मिलित ग्राम सोनबठा, ठेकहा, बड़ागाॅव, ईसरौलिया, शिवपुर माफी) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य ट्यूबवेल 02 नग के सापेक्ष 01 नग, पम्प हाउस, बाउण्ड्री वाॅल, सोलर, जेनरेटर, शिरोपरि जलाशय की क्षमता 350के0एल0/16मी0 का कार्य 90 प्रतिशत, पाइप लाइन 17904 मी0 के सापेक्ष 17286 मी0, गृह जल संयोजन का कार्य 746 नग के सापेक्ष 558 नग का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त पेयजल योजना से नियमित पेयजल की आपूर्ति किया जा रहा है। वर्तमान समय में अवशेष पाइप लाइन बिछाने, ज्वाइंटिग एवं गृह जल संयोजन का कार्य प्रगति पर है। सम्बन्धित जू0ई0, टी0पी0आई0 एवं फर्म को कार्यस्थल पर उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्वक अवशेष कार्यो को तत्काल पूर्ण कराते हुये नियमित पेयजल की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे। जनपद चन्दौली के विकासखण्ड शहाबगंज में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सूचीबद्ध फर्म मैसर्स आॅयन एक्सचेंज इं0 लि0 द्वारा करनौल पेयजल योजना (सम्मिलित ग्राम करनौल) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य ट्यूबवेल 01 नग के सापेक्ष 01 नग, पम्प हाउस, बाउण्ड्री वाॅल, ग्रीड, शिरोपरि जलाशय की क्षमता 75के0एल0/14मी0 का कार्य 90 प्रतिशत, पाइप लाइन 9775 मी0 के सापेक्ष 9000 मी0, गृह जल संयोजन का कार्य 312 नग के सापेक्ष 250 नग का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त पेयजल योजना से नियमित पेयजल की आपूर्ति किया जा रहा है। वर्तमान समय में अवशेष पाइप लाइन बिछाने, ज्वाइंटिग एवं गृह जल संयोजन का कार्य प्रगति पर है। सम्बन्धित जू0ई0, टी0पी0आई0 एवं फर्म को कार्यस्थल पर उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्वक अवशेष कार्यो को तत्काल पूर्ण कराते हुये नियमित पेयजल की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे। जनपद चन्दौली के विकासखण्ड शहाबगंज में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सूचीबद्ध फर्म मैसर्स आॅयन एक्सचेंज इं0 लि0 द्वारा बेन पेयजल योजना (सम्मिलित ग्राम बेन) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य ट्यूबवेल 01 नग के सापेक्ष 01 नग, पम्प हाउस, बाउण्ड्री वाॅल, ग्रीड, शिरोपरि जलाशय की क्षमता 100के0एल0/12मी0 का कार्य 90 प्रतिशत, पाइप लाइन 11362 मी0 के सापेक्ष 11250 मी0, गृह जल संयोजन का कार्य 486 नग के सापेक्ष 358 नग का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त पेयजल योजना से नियमित पेयजल की आपूर्ति किया जा रहा है। वर्तमान समय में अवशेष पाइप लाइन बिछाने, ज्वाइंटिग एवं गृह जल संयोजन का कार्य प्रगति पर है। सम्बन्धित जू0ई0, टी0पी0आई0 एवं फर्म को कार्यस्थल पर उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्वक अवशेष कार्यो को तत्काल पूर्ण कराते हुये नियमित पेयजल की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे। जनपद चन्दौली के विकासखण्ड शहाबगंज में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सूचीबद्ध फर्म मैसर्स आॅयन एक्सचेंज इं0 लि0 द्वारा लटाॅव पेयजल योजना (सम्मिलित ग्राम लटाॅव, कलवारी) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य ट्यूबवेल 01 नग के सापेक्ष 01 नग, पम्प हाउस, बाउण्ड्री वाॅल, सोलर, जेनरेटर, शिरोपरि जलाशय की क्षमता 100के0एल0/12मी0 का कार्य 90 प्रतिशत, पाइप लाइन 9131 मी0 के सापेक्ष 8900 मी0, गृह जल संयोजन का कार्य 248 नग के सापेक्ष 220 नग का कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त पेयजल योजना से नियमित पेयजल की आपूर्ति किया जा रहा है। वर्तमान समय में अवशेष पाइप लाइन बिछाने, ज्वाइंटिग एवं गृह जल संयोजन का कार्य प्रगति पर है। सम्बन्धित जू0ई0, टी0पी0आई0 एवं फर्म को कार्यस्थल पर उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्वक अवशेष कार्यो को तत्काल पूर्ण कराते हुये नियमित पेयजल की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे। 14-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
10 Amar Ujala[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ विकासखंड स्थित देवरी–दुल्हापुर गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद 510 परिवारों के घरों तक नल के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। लगभग 2.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना के तहत 175 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी एवं पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया गया है। परियोजना का सफल ट्रायल पूरा होने के बाद नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। साथ ही जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर और निर्बाध पेयजल सेवा मिल रही है। इस योजना से वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हुआ है। अब ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, जिससे समय और श्रम की बचत हो रही है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से ग्रामीणों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है तथा "हर घर जल" के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई है। 06-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
11 Amar Ujala[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर विकासखंड स्थित दसऊपुर गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद 505 परिवारों को घर-घर नल के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। लगभग 2.69 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के अंतर्गत 175 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी एवं पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण कराया गया है। परियोजना का सफल ट्रायल पूरा होने के बाद प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। इसके साथ ही पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय तथा अन्य सार्वजनिक संस्थानों को भी पेयजल व्यवस्था से जोड़ा गया है। इस योजना से वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हुआ है। ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भरता से मुक्ति मिली है तथा घर के पास ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से समय और श्रम की बचत हुई है। "हर घर जल" के लक्ष्य को साकार करती यह परियोजना ग्रामीणों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 03-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
12 Amar Ujala[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड स्थित गोपालपुर द्वितीय गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद 280 परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाने लगा है। लगभग 1.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना के तहत 75 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण कर गांव में पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत प्रतिदिन निर्धारित समय पर दो पालियों में जलापूर्ति की जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों तक भी नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है। निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोलर पैनल, जनरेटर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। 25-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
13 Amar Ujala[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के दूबेपुर विकासखंड स्थित कुतुबपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद 980 परिवारों के घरों तक नल के माध्यम से नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। लगभग 5.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना के तहत 350 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी, पाइपलाइन नेटवर्क तथा घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। योजना के अंतर्गत प्रतिदिन निर्धारित समय पर जलापूर्ति की जा रही है। साथ ही प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवन तथा आंगनबाड़ी केंद्रों तक भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की गई है। निर्बाध जलापूर्ति के लिए सोलर पैनल एवं जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है, जिससे पेयजल आपूर्ति निरंतर बनी रहे। इस परियोजना से ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भरता से राहत मिली है तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। "हर घर जल" के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह परियोजना ग्रामीण विकास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 18-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
14 Amar Ujala[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के दूबेपुर विकासखंड स्थित छरौली गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद 410 परिवारों के घरों तक नल के माध्यम से नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंचना शुरू हो गया है। परियोजना के तहत पाइपलाइन नेटवर्क एवं 125 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण किया गया, जिससे वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हुआ है। ग्रामीणों को प्रतिदिन दो शिफ्टों में जलापूर्ति की जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों तक भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सोलर पैनल आधारित प्रणाली के सफल संचालन से जलापूर्ति और अधिक विश्वसनीय बनी है। इस योजना से ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भरता से मुक्ति मिली है तथा पीने और घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे महिलाओं का श्रम और समय बचा है, ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में सुधार हुआ है तथा "हर घर जल" के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। 04-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
15 Amar Ujala[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज विकासखंड स्थित टीकर गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद 456 परिवारों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। अब ग्रामीणों को प्रतिदिन दो शिफ्टों में निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। परियोजना के तहत लगभग 2.19 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी एवं पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों तक भी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। घरों तक समय पर पानी पहुंचने से ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ी है 22-May-2026 अटैचमेंट खोलें
16 Amar Ujala[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार विकासखंड स्थित ईरुल गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद 405 परिवारों के घरों तक नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। ग्रामीणों को प्रतिदिन दो शिफ्टों में जलापूर्ति की जा रही है। परियोजना के अंतर्गत 150 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है तथा निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोलर पैनल एवं जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में जल जीवन मिशन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर और स्वास्थ्य सुरक्षा में सकारात्मक सुधार हुआ है। 18-May-2026 अटैचमेंट खोलें
17 Amar Ujala[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ विकासखंड के गोपालपुर मझेया गांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल परियोजना के पूर्ण होने के बाद गांव के 451 परिवारों को नियमित रूप से शुद्ध एवं क्लोरीनयुक्त पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। वर्तमान में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक जलापूर्ति की जा रही है। लगभग 150 किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकी तथा घर-घर पाइपलाइन कनेक्शन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अब ग्रामीणों को हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक जीवनचर्या अधिक सुगम हुई है। जल निगम द्वारा परियोजना का सफल ट्रायल एवं पानी की गुणवत्ता की जांच भी पूरी कर ली गई है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि जलापूर्ति से संबंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। 13-May-2026 अटैचमेंट खोलें
18 Amar Ujala[Hindi] Pipe repair and continue regular water supply 13-Jan-2026 अटैचमेंट खोलें
19 Amar Ujala[Hindi] News about Impact Assessment study of JJM Schemes in Pilibhit district. 25-Nov-2024 अटैचमेंट खोलें
20 Amar Ujala[Hindi] News about Impact Assessment study of JJM Schemes in Pilibhit district. 12-Jul-2025 अटैचमेंट खोलें
21 Amar Ujala[Hindi] News about Impact Assessment study of JJM Schemes in Pilibhit district. 25-Jun-2025 अटैचमेंट खोलें
22 Amar Ujala[Hindi] जनपद चन्दौली के विकासखण्ड चन्दौली में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सूचीबद्ध फर्म मैसर्स आॅयन एक्सचेंज इण्डिया लिमिटेड द्वारा पुरवा तालुका चकिया पेयजल योजना (सम्मिलित ग्राम पुरवा तालुका एवं चकिया) निर्माणाधीन है। योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय की क्षमता 75के0एल0/14मी0, पम्प हाउस, बाउण्ड्री वाॅल का कार्य पूर्ण हो चुका है, पाइप लाइन 6.33 कि0मी0 के सापेक्ष 5.02 कि0मी0, गृह जल संयोजन का कार्य 396 नग के सापेक्ष 310 नग में नियमित पेयजल आपूर्ति करायी जा रही है। ग्रामीणो द्वारा अवगत कराया गया कि पानी मिलने से उन्हें भीषण पड़ रही गर्मी में काफी राहत मिली है। उक्त पेयजल योजना में वर्तमान समय में अवशेष पाइप लाइन बिछाने, ज्वाइंटिग एवं गृह जल संयोजन का कार्य प्रगति पर है। जिसे फर्म को निर्देशित कर दिया गया है कि शीघ्र ही पूर्ण कराते हुये पेयजल आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे। 30-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
23 Amar Ujala[Hindi] IMPACT ASSESMENT BY IIM LKO TEAM 13-May-2026 अटैचमेंट खोलें
24 Amar Ujala[Hindi] समाचार पत्र में जनपद चन्दौली के वर्णित ग्रामों में सूचीबद्ध फर्म मैसर्स आॅयन एक्सचेंज इण्डिया लिमिटेड द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चन्दौली ब्लाॅक के अलही गांव के 250, बिसौरी गांव के 700, सिरसी के 358, धूरीकोट के 750, पखनपुरा के 289 व पुरवा तालुका के 283, बरहनी ब्लाॅक के बहोरा चंदेल गांव के 324, धरौली के 306, डिग्घी के 445, गोपालपुर के 180, जोगवा उर्फ दुबौलिया के 60, खजरा के 178, मरूई के 295, सबल जलालपुर के 272 व बरठी कमरौर के 480 और शहाबगंज ब्लाॅक के बेन गांव के 358, करनौल के 250 और ठेकहा के 558 घरों में नल से जल पहुचाया जाने लगा है। पेयजल योजनाएॅ निर्मित की गई है तथा उक्त योजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण का कार्य भी फर्म द्वारा करते हुए सम्बन्धित ग्रामों में नियमित रूप से क्लोरिनयुक्त पेयजल आपूर्ति की जा रही है। 12-May-2026 अटैचमेंट खोलें
25 Amar Ujala[Hindi] जनपद चन्दौली के विकासखण्ड चहनियाॅ में जल निगम की पुरानी पेयजल योजना टांडाकलाॅ के 10 वर्षो तक संचालन एवं अनुरक्षण का कार्य सूचीबद्ध फर्म मैसर्स जी0ए0 इन्फ्रा द्वारा किया जा रहा है। पाइप लाइन में कई जगहों एवं कपिल मिश्रा के खेत में लीकेज की समस्या थी जिसका तत्काल मरम्मत का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। जिसके द्वारा संदर्भित ग्राम में प्रतिदिन रोस्टर अनुसार क्लोरिनयुक्त पेयजल आपूर्ति की जा रही है तथा योजना के देख रेख का कार्य भी ससमय किया जा रहा है। पाइप लाइन की मरम्म्त होने से अब नलों में पानी का प्रेशर बढ़ गया है। समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों ने सरकार और जल निगम का आभार व्यक्त किया है। 12-May-2026 अटैचमेंट खोलें
26 Amar Ujala[Hindi] हर घर नल से जल पहुंचने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत नीरसहिया में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराते हुए "हर घर जल" का लक्ष्य तेजी से प्राप्त किया जा रहा है। 15-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
27 Amar Ujala[Hindi] ग्राम पंचायत मीरपुर एवं परसीपुर ब्लॉक कुड़वार जनपद सुल्तानपुर में जल जीवन मिशन द्वारा शुद्ध पेयजलापूर्ति उपलब्धता का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। हर घर नल से जल पहुंचने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है साथ ही शुद्ध पेयजलापूर्ति की निरंतर सप्लाई से ग्रामीणों के रोज मर्रा के कार्यो को भी सुगम व बेहतर बना दिया है। जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत मीरापुर एवं परसीपुर के समस्त घरों एवं प्राथमिक विद्यालय ,आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवन को भी स्वच्छ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराते हुए "हर घर जल" का लक्ष्य प्राप्त किया गया। 10-May-2026 अटैचमेंट खोलें
28 Amar Ujala[Hindi] जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा हेतु ललितपुर स्थित सर्किट हाउस में सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा द्वारा समस्त कार्यदायी संस्थाओं एवं उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक जी द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, शत-प्रतिशत ग्रामों को आच्छादित करने तथा प्रत्येक घर पर टोटी (नल) स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे जल का अपव्यय रोका जा सके। इस क्रम में अधिशासी अभियंता महोदय द्वारा जल जीवन मिशन एवं जल निगम की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। अवगत कराया गया कि जनपद के 551 ग्रामों के सापेक्ष लगभग 540 ग्रामों में प्रतिदिन जलापूर्ति संचालित हो रही है। शेष ग्रामों में कुछ तकनीकी/अनुमति संबंधी समस्याएँ हैं, विशेषकर सिवनी खुर्द में NOC प्राप्त न होने के कारण कार्य लंबित है। इस संबंध में विधायक जी द्वारा सिवनी खुर्द प्रकरण से संबंधित आवश्यक अभिलेख/पत्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आश्वासन दिया गया कि वे अपने स्तर से समस्या के निस्तारण का प्रयास करेंगे।साथ ही भौरट बांध के जल स्तर के संबंध में भी चर्चा की गई। 01-May-2026 अटैचमेंट खोलें
29 Amar Ujala[Hindi] amar ujala news paper published progress of jjm project. with positive intent............. 23-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
30 Amar Ujala[Hindi] जल जीवन मिशन में जिले की सराहना रायबरेली। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से संचालित जल जीवन मिशन के तहत नई दिल्ली में बीती 15 अप्रैल को आयोजित पेयजल संवाद के कार्यक्रम में जिले की सराहना हुई है। डीएम हर्षिता माथुर को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाद में डीएम ने जिले की प्रगति को लेकर प्रस्तुति की थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करना है। 21-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
31 Amar Ujala[Hindi] हर घर नल योजना का प्रभाव मूल्यांकन पूरा (MJPRU के छात्रों ने जाना आम जनमानस के जीवन में जल जीवन मिशन का सकारात्मक प्रभाव) 20-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
32 Amar Ujala[Hindi] 2 17-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
33 Amar Ujala[Hindi] jal arpan ke samandha me 25-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
34 Amar Ujala[Hindi] जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित किये जाने सम्बन्ध में 11-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
35 Amar Ujala[Hindi] धान ग्राम पंचायत में जलापूर्ति के सम्बन्ध में 10-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
36 Amar Ujala[Hindi] पाइप लाइन बिछाने के संबंद में 28-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
37 Amar Ujala[Hindi] News about Impact Assessment Study of JJM Schemes in Pilibhit district. 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
38 Amar Ujala[Hindi] Masora scheme 100% village water supply status 08-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
39 Amar Ujala[Hindi] Inauguration of Water Supply Scheme by Member of Legislative Assembly Devendra Nim in Chhidbana Village of Balliya Khedi Block. 26-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
40 Amar Ujala[Hindi] जनपद सुल्तानपुर के विकासखंड दुबेपुर की ग्राम पंचायत का कमोलिया और ग्राम पंचायत पिकौरा के ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों के साथ वार्ता किया गया जिसमें बताया गया कि सुबह-शाम स्वच्छ पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है। 12-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
41 Amar Ujala[Hindi] अमरहा में पानी टंकी का उद्घाटन 20-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
42 Amar Ujala[Hindi] यहां अब हर घर में नल से मिल रहा जल स्कूल आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों को भी राहत जल संचयन के प्रति ग्रामीण हो रहे जागरूक 04-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें