Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

25

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Hindustan[Hindi] जल जीवन मिशन के तहत गाजियाबाद के 68 गांवों में ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिलना शुरू हो गया है। 23-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Hindustan[Hindi] जल सारथी ऐप बताएगा आपके गांव में बनी पानी की टंकी की पूरी कुंडली 24-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
3 Hindustan[Hindi] Jal Jeevan Mission Gramin ke Mukhya Abhiyanta ne ki Samiksha 21-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
4 Hindustan[Hindi] हर गांव में लगेगी चौपाल, अफसर सुनेंगे शिकायतें 02-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
5 Hindustan[Hindi] जल संरक्षण का लोगों को दिया संदेश 07-Aug-2026 अटैचमेंट खोलें
6 Hindustan[Hindi] माननीय योगी जी द्वारा जिले को 90 परियोजना की सौगात मिली 17-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
7 Hindustan[Hindi] 1235 ग्रामो में पंहुचा शुध जल, बरेली जिला आठवे स्थान पर 27-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
8 Hindustan[Hindi] पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प 19-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
9 Hindustan[Hindi] जनपद चन्दौली के विकासखण्ड नियामताबाद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सूचीबद्ध फर्म मैसर्स वी0एस0ए0आई0पी0पी0एल0-एस0एम0सी0 जे0वी0 के योजनाएॅ बरछा, गंगेहरा एवं बौरी पर दिनांक 13.07.2026 को माननीय विधायक, मुगलसराय विधानसभा, जनपद चंदौली श्री रमेश जायसवाल जी द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत आयोजित ‘‘जलापूर्ति जनसंवाद कार्यक्रम‘‘ मे प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक जी द्वारा ग्रामीणों से संवाद करते हुए बरछा, गंगेहरा एवं बौरी ग्रामीण पेयजल योजना एवं मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र मे जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई। बरछा ग्रामीण पेयजल योजना की लागत रुपये 332 लाख है, जिससे बरछा, एवं तलपुरा सहित कुल 02 राजस्व ग्राम आच्छादित हैं। योजना मे 250 के0एल0 क्षमता का शिरोपरि जलाशय, नलकूप, पम्पिंग प्लांट, 28 किलो0वॉट सोलर प्लांट, डी0जी0 सेट, पम्प हाउस तथा लगभग 15.367 किमी0 वितरण पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। योजना के अन्तर्गत 488 लक्षित परिवारों के सापेक्ष 651 परिवारों को क्रियाशील नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, गंगेहारा ग्रामीण पेयजल योजना की लागत रुपये 342 लाख है, जिससे गंगेहारा राजस्व ग्राम आच्छादित हैं। योजना मे 250 के0एल0 क्षमता का शिरोपरि जलाशय, नलकूप, पम्पिंग प्लांट, 21 किलो0वॉट सोलर प्लांट, डी0जी0 सेट, पम्प हाउस तथा लगभग 13.881 किमी0 वितरण पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। योजना के अन्तर्गत 619 लक्षित परिवारों के सापेक्ष 564 परिवारों को क्रियाशील नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं एवं बौउरी ग्रामीण पेयजल योजना की लागत रुपये 515 लाख है, जिससे बौउरी एवं बाराडीह कुल 02 राजस्व ग्राम आच्छादित हैं। योजना मे 400 के0एल0 क्षमता का शिरोपरि जलाशय, नलकूप, पम्पिंग प्लांट, 49.05 किलो0वॉट सोलर प्लांट, डी0जी0 सेट, पम्प हाउस तथा लगभग 9.803 किमी0 वितरण पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। योजना के अन्तर्गत 896 लक्षित परिवारों के सापेक्ष 675 परिवारों को क्रियाशील नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं तथा वर्तमान मे योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। माननीय विधायक जी ने ग्रामीणों को बताया कि योजना से उपलब्ध कराया जा रहा पेयजल स्वच्छ, सुरक्षित एवं क्लोरीनीकृत है। उन्होंने ग्रामीणों से नल जल का नियमित उपयोग करने, पेयजल की बर्बादी रोकने तथा जल संरक्षण मे सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक जी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद दिया तथा मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की अवशेष निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा मे पूर्ण कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान बरछा सहित निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। विभाग की ओर से अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), चंदौली, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता तथा डी0पी0एम0यू0, टी0पी0आई0 एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 17-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
10 Hindustan[Hindi] Jal Chaupal me Padkhori ke 272 gharo ko mila nal connection 10-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
11 Hindustan[Hindi] दुर्गापुर में जल जीवन मिशन का सपना हुआ साकार, 825 परिवारों को मिला हर घर नल से शुद्ध पेयजल सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय विकासखंड स्थित दुर्गापुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद 825 परिवारों को घर-घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। लगभग 416.07 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के अंतर्गत 325 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण किया गया तथा प्रत्येक घर तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) उपलब्ध कराया गया है। योजना के तहत प्रतिदिन निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को हैंडपंपों और दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से महिलाओं का समय और श्रम बचा है, ग्रामीणों की दैनिक जीवनचर्या आसान हुई है तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। यह परियोजना "हर घर जल" के लक्ष्य को साकार करते हुए ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुई है। 08-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
12 Hindustan[Hindi] सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज विकासखंड स्थित महमंदीपुर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल परियोजना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। योजना के शुरू होने के बाद महमंदीपुर सहित आरवी महमंदीपुर, मझोवा, ऐरशपुर और तिवारीपुर गांवों के घरों तक शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति शुरू हो गई है। लगभग 220.16 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना के अंतर्गत 150 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी, पाइपलाइन नेटवर्क तथा 475 एफएचटीसी (घर-घर नल कनेक्शन) स्थापित किए गए हैं। प्रतिदिन निर्धारित समय पर जलापूर्ति होने से ग्रामीणों को हैंडपंप और दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। इस परियोजना से विशेष रूप से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। साथ ही ग्रामीणों के समय की बचत हुई है, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ी है और गांवों में जीवन स्तर एवं स्वास्थ्य सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। 26-May-2026 अटैचमेंट खोलें
13 Hindustan[Hindi] नल से मिलने वाले जल की गुणवत्ता की जांच होः वीडीओ भरथना, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में जल सखियों को जल गुणवत्ता जांच किट बांटी गई। कार्यक्रम में 24 ग्राम पंचायतों की जल सखियों को किट देकर पानी की गुणवत्ता की जांच का प्रशिक्षण दिया। वीडीओ विजय शंकर प्रसाद ने जल सखियों को टेस्टिंग किट वितरित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। इसके लिए जल स्रोतों एवं नल से मिलने वाले जल की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच आवश्यक है। जल सखियां गांव स्तर पर इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने जल सखियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि टेस्टिंग किट के माध्यम से पानी में मौजूद विभिन्न तत्वों की जांच की जा सकती है। इससे पानी की गुणवत्ता का पता लगाकर समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया जल सखियां गांवों में पेयजल के नमूने लेकर उनकी जांच करेंगी और रिपोर्ट संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएंगी। परीक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाना है। 18-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
14 Hindustan[Hindi] जसवंतनगर,संवाददाता। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ब्लॉक सभागार स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 ग्राम पंचायतों की जल सखियों को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्टिंग किट वितरित की गईं। इस दौरान जल निगम के अधिकारियों ने मिशन की जानकारी देते हुए जल गुणवत्ता निगरानी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विजय कुमार चौपाल, कोऑर्डिनेटर सुनील दत्त एवं अल्पना पांडे ने जल सखियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए जल स्रोतों, ओवरहेड टंकियों, पाइपलाइन नेटवर्क तथा घरों तक पहुंच रहे पेयजल की नियमित जांच और निगरानी आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध कराई गई जल परीक्षण किट के माध्यम से जल सखियां अपने गांवों में पानी के नमूनों की जांच करेंगी। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन लीकेज, टंकियों की साफ-सफाई और जलापूर्ति संबंधी समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पेयजल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान भी किया गया। साथ ही जल के महत्व पर प्रकाश डाल गया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे। 12-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
15 Hindustan[Hindi] water quality in every village will be checked with field test kit by FTK users. 15-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
16 Hindustan[Hindi] About complaints in control room regarding W/S in Villages 13-Jun-2026 अटैचमेंट खोलें
17 Hindustan[Hindi] बेहतर शुद्ध जलापूर्ति के संबंध में 14-May-2026 अटैचमेंट खोलें
18 Hindustan[Hindi] बेहतर शुद्ध जलापूर्ति के संबंध में 07-May-2026 अटैचमेंट खोलें
19 Hindustan[Hindi] inspection of OHT AT BLOCK MITAULI BY EE AND AE WITH TPI AND AGENCY.................................................................. 08-May-2026 अटैचमेंट खोलें
20 Hindustan[Hindi] बेहतर शुद्ध जलापूर्ति के संबंध में 17-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
21 Hindustan[Hindi] जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित किये जाने सम्बन्ध में 11-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
22 Hindustan[Hindi] राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (नमामि गंगे) के तहत हर घर नल से जल योजना की जमीनी हकीकत परखने सीएसजेएमयू कानपुर की टीम पहुंची। टीम ने कराए जा रहे काम की गुणवत्ता देखी व गांव वालों से फीडबैक लिया। मुख्य सर्वेक्षक डॉ. किरण या और सह सर्वेक्षक डॉ. एसपी वर्मा के नेतृत्व में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के समाज कार्य विभाग की टीम ने बादरी पुठ, नसीरपुर बोझा, आदि गांवों का निरीक्षण किया। गांवों में सर्वेक्षण कर योजना के सामाजिक, आर्थिक एवं दैनिक जीवन में होने वाले प्रभावों का विस्तृत आकलन किया। टीम के डॉ. एपी सिंह, डॉ. उर्वशी सिंह, डॉ. बृजेश सक्सेना, अभय प्रताप सिंह, अनिल सक्सेना, गौरव द्विवेदी, नेहा दूबे, शिखा द्विवेदी, जय प्रकाश और गांव वालों से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से रोस्टर आधारित जल आपूर्ति, भंडारण प्रणाली, क्लोरीन उपलब्धता, घरेलू जल उपयोग, फिल्टर प्रणाली, पाइपलाइन की गुणवत्ता एवं संचालन रख-रखाव से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। गांव वालों ने घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने की बात कही। जल निगम के अधिशासी अभियंता, कुलदीप कुमार प्रजापति, सहायक अभियंता, डीपीएमयू टीम आदि मौजूद रहे। 04-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
23 Hindustan[Hindi] दिनांक 02.04.2026 को दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में **जल जीवन मिशन** के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था का आकलन King George's Medical University, लखनऊ की टीम द्वारा किया जा रहा है। टीम द्वारा ग्राम स्तर पर घर-घर जाकर जलापूर्ति की उपलब्धता, पानी की गुणवत्ता, क्लोरीनेशन एवं उपभोक्ताओं की संतुष्टि से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर यह भी जाना जा रहा है कि नल से जल योजना का उनके दैनिक जीवन, स्वास्थ्य एवं सुविधा पर क्या प्रभाव पड़ा है। निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं की पहचान की जा रही है, जिससे पेयजल आपूर्ति को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जा सके। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
24 Hindustan[Hindi] दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं का विस्तृत अध्ययन (Impact Assessment) प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत टीम द्वारा ओवरहेड टैंक, पंप हाउस, सोलर/पावर सिस्टम, वितरण पाइपलाइन एवं घरेलू नल कनेक्शनों की भौतिक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ग्रामों में भ्रमण कर जलापूर्ति की नियमितता, जल की गुणवत्ता, क्लोरीनेशन, जल के उपयोग एवं भंडारण से संबंधित जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त की जा रही है। अध्ययन का उद्देश्य यह आकलन करना है कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता में कितना सुधार हुआ है तथा इसके परिणामस्वरूप सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी क्या सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। 27-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
25 Hindustan[Hindi] जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तेजी से कार्य हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों गांवों में हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। अब तक 429 ग्राम पंचायतों एवं 656 राजस्व गांवों को इसका लाभ मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में योजनाएं पूर्ण होकर नियमित जलापूर्ति कर रही हैं। इस योजना के माध्यम से न केवल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, बल्कि ग्रामीण युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है, जैसे पंप ऑपरेटर आदि। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, जो पानी की गुणवत्ता की जांच एवं संचालन में सहयोग कर रही हैं। जल जीवन मिशन के कारण ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हुआ है, स्वास्थ्य बेहतर हुआ है तथा लोगों को पेयजल के लिए अब अधिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है। 23-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें