Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

1

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Navbharat Times[Hindi] अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत “हर घर नल से जल” उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करते हुए जनपद ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है I 1144 राजस्व ग्रामों में से 701 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति प्रारम्भ हो चुकी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। 3.33 लाख घरों को नल कनेक्शन देने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2,16,830 से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। जनपद में संचालित 535 पेयजल योजनाओं में से 311 योजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं तथा 242 योजनाओं में सफलतापूर्वक संचालन एवं रखरखाव (O&M) के साथ जलापूर्ति दी जा रही है। 540 प्रस्तावित ओवरहेड टैंकों में से 436 टैंक पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। भौतिक प्रगति के अंतर्गत 95% पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है एवं 98% फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) प्रदान किए जा चुके हैं। योजनाओं में आधुनिक ऑटोमेशन एवं गुणवत्ता निगरानी प्रणाली लागू की गई है, जिससे पारदर्शिता एवं जल गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही है। इस मिशन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिला है तथा “जल सखी” के रूप में महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें जल गुणवत्ता परीक्षण एवं संचालन में प्रशिक्षित किया गया है। प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग, जनभागीदारी एवं तकनीकी सुदृढ़ीकरण के माध्यम से अयोध्या जनपद “हर घर जल” के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से अग्रसर है। 19-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें