Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

1

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 लोकजन संदेश हर घर जल योजना का पानी पहुंचा घरों में, ग्रामीणों के खिले चेहरे कानपुर देहात। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित "हर घर जल योजना" का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। योजना के माध्यम से अधिकांश घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं तथा ग्रामीणों को नियमित एवं सुचारु रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे गांवों में पेयजल संकट काफी हद तक समाप्त हुआ है और लोगों को बड़ी राहत मिली है। योजना के अंतर्गत ग्रामों में पाइपलाइन बिछाने, ओवरहेड जल टंकी निर्माण एवं जल वितरण व्यवस्था का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। ग्रामीणों ने योजना के कार्यों एवं जलापूर्ति व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे सरकार की महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल बताया। ग्रामीणों का कहना है कि अब महिलाओं एवं बच्चों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानीलाने की समस्या से मुक्ति मिल गई है, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ दैनिक जीवन भी आसान हुआ है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी देखने को मिल रहे हैं। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान समय में ग्राम स्तर पर जलापूर्ति नियमित रूप से संचालित हो रही है तथा किसी प्रकार की विशेष समस्या सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था द्वारा समय-समय पर योजना की निगरानी एवं रखरखाव का कार्य भी किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को लगातार निर्बाध जलापूर्ति मिलती रहे। अधिकारियों के अनुसार योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। 27-May-2026 अटैचमेंट खोलें