Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

5

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Dainik bhaskar दिनांक 11.03.2026 को दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चार विकासखंड—रुदौली, सोहावल, अमानीगंज एवं मवई—की 50 ग्राम सभाओं में हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। इस पहल से लगभग 26,666 घरों को लाभ मिल रहा है। ग्रामों में सुबह एवं शाम निर्धारित समयानुसार जलापूर्ति की जा रही है तथा प्रारंभिक समस्याओं के समाधान हेतु निगरानी टीम भी सक्रिय है। विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि शेष ग्राम पंचायतों में भी कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही वहां भी जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जिससे अधिकाधिक ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। 11-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Dainik Jagran[Hindi] दिनांक 02.02.2026 को प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम शाहबाजपुर एवं फेलसंडा समूह पेयजल योजना के तहत आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में मा० विधायक श्री रामचंद्र यादव द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया। उन्होंने बताया कि यह योजना प्रत्येक घर तक गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जनस्वास्थ्य में सुधार, जलजनित रोगों में कमी एवं जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन संभव हुआ है। कार्यक्रम के दौरान प्रभातफेरी का आयोजन किया गया तथा जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में योजना के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। 02-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
3 Hindustan[Hindi] दिनांक 02.04.2026 को दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में **जल जीवन मिशन** के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था का आकलन King George's Medical University, लखनऊ की टीम द्वारा किया जा रहा है। टीम द्वारा ग्राम स्तर पर घर-घर जाकर जलापूर्ति की उपलब्धता, पानी की गुणवत्ता, क्लोरीनेशन एवं उपभोक्ताओं की संतुष्टि से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर यह भी जाना जा रहा है कि नल से जल योजना का उनके दैनिक जीवन, स्वास्थ्य एवं सुविधा पर क्या प्रभाव पड़ा है। निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं की पहचान की जा रही है, जिससे पेयजल आपूर्ति को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जा सके। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
4 Hindustan[Hindi] दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं का विस्तृत अध्ययन (Impact Assessment) प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत टीम द्वारा ओवरहेड टैंक, पंप हाउस, सोलर/पावर सिस्टम, वितरण पाइपलाइन एवं घरेलू नल कनेक्शनों की भौतिक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ग्रामों में भ्रमण कर जलापूर्ति की नियमितता, जल की गुणवत्ता, क्लोरीनेशन, जल के उपयोग एवं भंडारण से संबंधित जानकारी ग्रामीणों से प्राप्त की जा रही है। अध्ययन का उद्देश्य यह आकलन करना है कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता में कितना सुधार हुआ है तथा इसके परिणामस्वरूप सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी क्या सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। 27-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
5 Headline India news ए०एम०यू० अलीगढ़ टीम द्वारा जल जीवन मिशन प्रभाव मूल्यांकन अलीगढ़ :- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ की टीम ने जनपद अलीगढ़ के विकास खण्ड-धनीपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत भोजपुर में जल जीवन मिशन के प्रभाव का स्थलीय मूल्यांकन किया। परियोजना निदेशक प्रो. डा० नसीम अहमद खान के नेतृत्व में डा० मो. ताहिर, डा० कुरैतुलैन अली, डा० सायना सैफ, डा० अन्दलीब, डा० समीरा खानम एवं शोध सहायक श्री हमजा अली, मो0 बिलाल, श्री माज फारूख, श्री मुजफ्फर हासमी, श्री मो. मोहसिन एवं श्री अब्दुल हन्नान गांव पहुंचे। टीम ने योजना के क्रियान्वयन और उसके सामाजिक प्रभाव का आंकलन किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य समुदाय की प्रतिक्रिया प्राप्त करना, क्रियान्वयन में आई चुनौतियों की पहचान करना तथा मिशन के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जीवन स्तर में आए सकारात्मक परिवर्तनों का मूल्यांकन करना था। इस दौरान उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), आई0एस0ए0, फर्म के0पी0टी0एल0 व डी0पी0एम0यू० टीम की उपस्थिति में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के पूर्ण होने के बाद उसके प्रभाव का विस्तृत अध्ययन किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्राम जल संस्था समिति एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष / ग्राम प्रधान पप्पू सिंह, समिति सदस्यों तथा ग्रामीणों से संवाद किया। 100 कि०ली० क्षमता की शिरोपरि जलाशय से निर्बाध जलापूर्ति ग्राम जल स्वच्छता समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम की कुल आबादी 2235 है। आगामी 30 वर्षों में संभावित 15 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि और प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर जलापूर्ति मानक को ध्यान में रखते हुए 100 कि०ली० क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। यह योजना विद्युत ऊर्जा से संचालित है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जीवन में सुधार ग्रामीणों ने बताया कि पहले इण्डिया मार्क-।। हैंडपम्पों पर पानी भरने के लिए लम्बी कतारें लगती थीं, जिससे समय की काफी बर्बादी होती थी। अब घर-घर नल से जल उपलब्ध होने के कारण यह समस्या समाप्त हो गई है। स्कूली बच्चों ने नियमित स्नान कर समय से विद्यालय जाना शुरू किया है, जिससे स्वच्छता और अनुशासन में सुधार देखा गया है। जलजनित रोगों में भी कमी आई है, जिससे ग्राम के स्वास्थ्य और सामाजिक मानकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अधिशासी अभियन्ता श्री लोकेश शर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से ग्राम पंचायत में नियमित एवं क्लोरीन युक्त पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। यह सोशल ऑडिट एवं प्रभाव मूल्यांकन प्रक्रिया ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और जनसहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जो भविष्य में योजनाओं के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगी। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें