Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

17

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Denik Bhaskar बरेली के आनंदपुर में जल अर्पण दिवस मनाया गया:ब्लॉक प्रमुख मित्रपाल ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई 09-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Denik Bhaskar बरेली के आनंदपुर में जल अर्पण दिवस मनाया गया:ब्लॉक प्रमुख मित्रपाल ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई 17-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
3 Fast News India UP कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर ने ग्रामवासियों से संवाद कर पेयजल योजना के संचालन एवं जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासियों ने बताया कि योजना के माध्यम से गांव में निरंतर एवं सुचारू रूप से जलापूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। विधायक ने ग्रामवासियों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा पानी का अनावश्यक व्यर्थ न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान रामनगर, दिनेश कुमार (सहायक अभियंता), बृजेश कुमार (जूनियर इंजीनियर), डी.पी. चौरसिया (प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएमपीआईयू) एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 08-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
4 Prayag Prabhat News टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए पाइपलाइन नेटवर्क, जल स्रोत, जल आपूर्ति की नियमितता एवं उपभोक्ता संतुष्टि का विस्तृत परीक्षण किया गया। साथ ही ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी दर्ज किया गया। इम्पैक्ट असेसमेंट के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि कुछ बिंदुओं पर आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना का लाभ प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक प्रभावी एवं सतत रूप से पहुंचे। जनपद प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के नियमित इम्पैक्ट असेसमेंट से योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं कार्यक्षमता में निरंतर सुधार हो रहा है, जिससे "हर घर जल" के लक्ष्य को सुदृढ़ रूप से प्राप्त किया जा सकेगा। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
5 Amar Ujala[Hindi] Inauguration of Water Supply Scheme by Member of Legislative Assembly Devendra Nim in Chhidbana Village of Balliya Khedi Block. 26-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
6 Dainik Jagran[Hindi] Inauguration of Water Supply Scheme in Chhidbana Village of Balliyakhedi Block by Honorable MLA Devendra Nim 26-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
7 U.P FIGHT TIMES FATEHPUR रानीपुर खाकी में जल जीवन मिशन की रफ़्तार तेज 28-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
8 dainik bhaskar विधायक ने जल जीवन मिशन परियोजना का अनावरण किया : ख्वाजापुर ग्राम सभा में 200 किलोलीटर पानी की टंकी का लोकार्पण 12-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
9 Dainik Bhaskar रायबरेली में जल अर्पण का कार्यक्रम का किया उदघाटन: ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को स्वच्छता समिति को हस्तांतरित किया 05-Feb-2026 अटैचमेंट खोलें
10 Amar Ujala[Hindi] जनपद सुल्तानपुर के विकासखंड दुबेपुर की ग्राम पंचायत का कमोलिया और ग्राम पंचायत पिकौरा के ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों के साथ वार्ता किया गया जिसमें बताया गया कि सुबह-शाम स्वच्छ पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है। 12-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
11 Amar Ujala[Hindi] अमरहा में पानी टंकी का उद्घाटन 20-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें
12 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन के तहत विकास खण्ड सदर बलरामपुर के ग्राम पंचायत बरईपुर में 217.69 लाख रुपए की लागत से बनी पाइप पेयजल योजना को पूर्ण कर ग्रामवासियों को जलापूर्ति की जा रही है। योजना के अन्तर्गत 200 कि0ली0 क्षमता की ओ0एच0टी0, 9.8 कि0मी0 पाइप लाइन, 20 किलोवाट का सोलर पैनल कार्य कराया गया है। पेयजल योजना से ग्राम पंचायत बरईपुर के 589 परिवारों की कुल 3456 आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों ने गांव में जलापूर्ति होने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब गर्मी में पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
13 Hindustan[Hindi] राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (नमामि गंगे) के तहत हर घर नल से जल योजना की जमीनी हकीकत परखने सीएसजेएमयू कानपुर की टीम पहुंची। टीम ने कराए जा रहे काम की गुणवत्ता देखी व गांव वालों से फीडबैक लिया। मुख्य सर्वेक्षक डॉ. किरण या और सह सर्वेक्षक डॉ. एसपी वर्मा के नेतृत्व में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के समाज कार्य विभाग की टीम ने बादरी पुठ, नसीरपुर बोझा, आदि गांवों का निरीक्षण किया। गांवों में सर्वेक्षण कर योजना के सामाजिक, आर्थिक एवं दैनिक जीवन में होने वाले प्रभावों का विस्तृत आकलन किया। टीम के डॉ. एपी सिंह, डॉ. उर्वशी सिंह, डॉ. बृजेश सक्सेना, अभय प्रताप सिंह, अनिल सक्सेना, गौरव द्विवेदी, नेहा दूबे, शिखा द्विवेदी, जय प्रकाश और गांव वालों से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से रोस्टर आधारित जल आपूर्ति, भंडारण प्रणाली, क्लोरीन उपलब्धता, घरेलू जल उपयोग, फिल्टर प्रणाली, पाइपलाइन की गुणवत्ता एवं संचालन रख-रखाव से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। गांव वालों ने घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने की बात कही। जल निगम के अधिशासी अभियंता, कुलदीप कुमार प्रजापति, सहायक अभियंता, डीपीएमयू टीम आदि मौजूद रहे। 04-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
14 Bhaskar Bureau दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। जनपद में कुल 535 योजनाओं के माध्यम से 1144 राजस्व ग्रामों के 3.33 लाख से अधिक घरों तक नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 540 के सापेक्ष 436 ओवरहेड टैंक पूर्ण हो चुके हैं तथा 311 योजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हैं। 701 गांवों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, जिससे लगभग 2.16 लाख घरों को नियमित पेयजल मिल रहा है, साथ ही 242 योजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण भी शुरू कर दिया गया है। समाचार में यह भी उल्लेख किया गया है कि शेष निर्माणाधीन योजनाओं को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत न केवल पेयजल उपलब्धता में सुधार हुआ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, महिलाओं के सशक्तिकरण (जल सखी के रूप में सहभागिता) एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता में भी वृद्धि हुई है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 12-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
15 Dainik Bhaskar दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनपद अयोध्या में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं पर तेजी से कार्य प्रगति पर है तथा यह जनपद अब एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है। जिले में कुल 535 पेयजल योजनाओं के माध्यम से 3.33 लाख से अधिक घरों तक नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 701 गांवों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, जिससे लगभग 2.16 लाख घरों को नियमित पेयजल प्राप्त हो रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर 540 के सापेक्ष 436 ओवरहेड टैंक पूर्ण हो चुके हैं तथा 311 योजनाएं शत-प्रतिशत पूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त 242 योजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे जलापूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित हो रही है। समाचार में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस योजना के माध्यम से न केवल पेयजल उपलब्धता में सुधार हुआ है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता में भी वृद्धि हुई है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में समग्र रूप से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 13-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
16 Dainik Jagran[Hindi] https://dainik.bhaskar.com/bFEM7nAT01b "राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत संचालित 'हर घर नल-हर घर जल' योजना का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के समाज कार्य विभाग ने कानपुर मंडल के छह जिलों कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद में इस योजना का प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन किया है। सर्वे में यह बात सामने आई है कि स्वच्छ पानी मिलने से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि महिलाओं के श्रम और समय में भी बड़ी बचत हुई है।" 02-Apr-2026 अटैचमेंट खोलें
17 Dainik Jagran[Hindi] जल जीवन मिशन परियोजना के तहत सरसौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत प्रतापपुर नरवल में जल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन त्रिवेणी टेलीलिंक लिमिटेड द्वारा नव निर्मित पंप हाउस परिसर में सृजन शक्ति अभियान के अंतर्गत हुआ। कार्यक्रम में विधायक सुरेश अवस्थी और जिला मंत्री दिलीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता वी.पी. सिंह और ग्राम प्रधान सुनील त्रिवेदी ने जल हवन के साथ इस परियोजना का उद्घाटन किया। 16-Mar-2026 अटैचमेंट खोलें