Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

2

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Dainik Bhaskar[Hindi] जल जीवन मिशन के अंतर्गत जुदरा ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद अब ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। लगभग 241.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना के अंतर्गत 175 किलोलीटर क्षमता का आधुनिक ओवरहेड टैंक एवं प्रत्येक घर तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना से ग्रामीणों को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने और हैंडपंपों पर निर्भर रहने की समस्या से राहत मिली है। नियमित जलापूर्ति से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सुविधा मिल रही है तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से जलजनित बीमारियों में कमी आने की उम्मीद भी बढ़ी है। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन एवं उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 10-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें
2 Dainik janpriy हर घर जल जीवन मिशन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जामनी बांध के समीप स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख श्री चंद्रदीप रावत रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी मिशन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। वृक्षारोपण से क्षेत्र का पर्यावरण संतुलित रहेगा, हरियाली बढ़ेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के अधिकारी, परियोजना से जुड़े कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 13-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें