Follow us on for latest updates.    |    To Lodge Complaint Call On 18001212164   or   visit   www.jalsamadhan.in

सकारात्मक समाचार रिपोर्ट

कुल समाचार

1

क्र.सं. समाचार समूह का नाम समाचार समाचार दिनांक सूचना URL
1 Amar Ujala[Hindi] जनपद ललितपुर के विकासखंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम तिंद्रा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी रहे। उनके आगमन पर ग्राम की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर तथा ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के बीच मानव श्रृंखला बनाकर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से अपने घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर माननीय श्री मनोहर लाल पंथ जी, राज्य मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन विभाग), माननीय श्री रामरतन कुशवाहा जी, सदर विधायक ललितपुर, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव जी, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल की महत्ता तथा हर घर तक नल से जल पहुंचाने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए जल जीवन मिशन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। 19-Jul-2026 अटैचमेंट खोलें