|
1
|
Amar Ujala[Hindi]
|
मऊ गांव के 359 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल, जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय विकासखंड स्थित मऊ गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल परियोजना शुरू होने के बाद 359 घरों तक नियमित रूप से नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। इस परियोजना से वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हुआ है और ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भरता से राहत मिली है।
परियोजना के अंतर्गत 100 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी तथा पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण किया गया है। वर्तमान में प्रतिदिन दो चरणों में जलापूर्ति की जा रही है, जिससे प्रत्येक परिवार के साथ-साथ पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय जैसे सार्वजनिक संस्थानों को भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और घंटों इंतजार करना पड़ता था, जबकि अब घर-घर नल से जल मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। यह परियोजना ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा "हर घर जल" के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
|
24-Jul-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|