|
1
|
अमृतविचार
|
उत्तर प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के कार्यों में बदलाव करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन गांवों में परियोजना का 50% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, वहां पहले शेष कार्य पूरा किया जाए। इसके बाद ही नए गांवों में काम शुरू किया जाएगा।
जनपद बदायूं में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन और घर-घर जल कनेक्शन का कार्य चल रहा है। कई गांवों में कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है, इसलिए अब प्राथमिकता अधूरे कार्यों को पूरा कर जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने पर दी जा रही है।
साथ ही, पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। विभाग का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द सभी पात्र गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और अधूरी परियोजनाओं को पूरा कर उनका लाभ जनता तक पहुंचाया जाए।
|
21-Jun-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|