|
1
|
Amar Ujala[Hindi]
|
जनपद चन्दौली के विकासखण्ड चन्दौली में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सूचीबद्ध फर्म मैसर्स आॅयन एक्सचेंज इण्डिया लिमिटेड द्वारा पुरवा तालुका चकिया पेयजल योजना (सम्मिलित ग्राम पुरवा तालुका एवं चकिया) निर्माणाधीन है। योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय की क्षमता 75के0एल0/14मी0, पम्प हाउस, बाउण्ड्री वाॅल का कार्य पूर्ण हो चुका है, पाइप लाइन 6.33 कि0मी0 के सापेक्ष 5.02 कि0मी0, गृह जल संयोजन का कार्य 396 नग के सापेक्ष 310 नग में नियमित पेयजल आपूर्ति करायी जा रही है। ग्रामीणो द्वारा अवगत कराया गया कि पानी मिलने से उन्हें भीषण पड़ रही गर्मी में काफी राहत मिली है। उक्त पेयजल योजना में वर्तमान समय में अवशेष पाइप लाइन बिछाने, ज्वाइंटिग एवं गृह जल संयोजन का कार्य प्रगति पर है। जिसे फर्म को निर्देशित कर दिया गया है कि शीघ्र ही पूर्ण कराते हुये पेयजल आपूर्ति कराना सुनिश्चित करे।
|
30-Jun-2026
|
अटैचमेंट खोलें
|