सतही जल आधारित रायपुरा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनांतर्गत करहिया ग्राम में हो रही पेयजलापूर्ति के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विगत एक-दो माह से ही कुछ घरों में पानी की आपूर्ति हो रही है तथा कभी-कभी सप्ताह में केवल एक बार ही जलापूर्ति हो पा रही है। ग्राम निवासी श्री रमेश जी ने यह भी अवगत कराया कि गांव में सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण ग्रामवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि ग्राम में 190 FHTC के सापेक्ष मात्र लगभग 100 FHTC कनेक्शन ही किए गए हैं। एवं फोन पर ग्राम प्रधान से वार्ता में यह भी स्पष्ट हुआ कि वर्तमान में केवल 20-30 घरों में ही पेयजल आपूर्ति हो पा रही है तथा पानी का प्रेशर अत्यंत कम है, जिससे आम नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी प्राप्त करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा नियमित एवं सुचारु पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराए जाने तथा सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग की गई।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
पम्प हाउस लो लैण्ड एिरया में स्थापित है। बरसात के कारण पूरा परिसर लगभग 4 माह तक पानी में डूबा था एवं जलापूर्ति बन्द थी।
पम्प हाउस परिसर में मिटटी भराई की अत्यन्त आवश्यकता है।
15-20 घरों में जलापूर्ति नही हो रही है, प्रधान से बात कर शीघ्र समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये गये।
5
Virendra Kumar Upadhyay
Jalaun
07-May-2026
8135522
Kota Mustakil GOV and Tubewell Scheme 270 Nos.
Harkoti
11-Jan-2024
BGCCPL-Ramky (JV)
नहीं
5.88
5.47
80.00%
262
240
5.88
5.88
0
0
भूजल आधारित हरकोटी OHT एवं पम्प हाउस आदि का स्थलीय निरीक्षणोपरांत हरकोटी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनांतर्गत ग्राम में हो रही पेयजलापूर्ति के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि क्लोरीन डोजिंग कार्य संचालित नहीं हो रहा है तथा ऑटोमेशन का कार्य अधूरा है। सोलर पैनल में 02 पैनल शॉर्ट पाए गए एवं OHT पर लाइटिंग अरेस्टर स्थापित नहीं है। साथ ही सीढ़ी पर सुरक्षा गेट नहीं लगाया गया है। पम्प हाउस परिसर में लगभग 01 से 1.5 मीटर तक सॉइल फिलिंग कार्य शेष पाया गया।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
15-20 घरों में पानी नही आ रहा हैा ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया है कि रोड रेस्टोरेशन का कार्य अपूर्ण है। पानी के प्रेशर के सुधार हेतु 15 दिन में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
7
Virendra Kumar Upadhyay
Jalaun
07-May-2026
8135522
Kota Mustakil GOV and Tubewell Scheme 270 Nos.
Makarandpura
08-Jan-2024
BGCCPL-Ramky (JV)
नहीं
2.62
2.30
90.00%
183
170
2.62
2.62
0
0
8) भूजल आधारित मकरन्दपूरा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनांतर्गत जालौन ब्लॉक के मकरन्दपूरा ग्राम में हो रही पेयजलापूर्ति के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 226 FHTC के सापेक्ष अभी तक केवल 214 FHTC कनेक्शन ही किए गए हैं। रोड रेस्टोरेशन का लगभग 20-25 मीटर कार्य अभी शेष है।
ग्राम निवासी श्री रामलाल द्वारा अवगत कराया गया कि कई स्थानों पर GI पाइप उपलब्ध नहीं कराई गई है तथा MDPE पाइप बाहर ही डालकर छोड़ दी गई है। अधिकांश स्थानों पर पाइपलाइन चोक होने की समस्या है, जिसके कारण पानी का प्रेशर अत्यंत कम है और पानी घरों के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों को सड़क पर ही MDPE पाइप काटकर पानी लेना पड़ रहा है।
इसके अतिरिक्त लगभग 8-10 ऐसे घर भी पाए गए, जहां आज तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामवासियों द्वारा यह भी बताया गया कि Low Pressure के कारण 214 FHTC कनेक्शनों में से केवल लगभग 40% उपभोक्ताओं को ही अत्यंत कठिनाई से पानी प्राप्त हो पा रहा है।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
9) भूजल आधारित बीरपुरा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनांतर्गत विकासखण्ड जालौन के ग्राम बीरपुरा में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण एजेंसी BGCC द्वारा कराए गए पम्प बोर का केवल एक बार परीक्षण किया गया था, परीक्षण उपरांत एजेंसी की लापरवाही के कारण बोर होल पर सुरक्षा कैप नहीं लगाई गई, जिसके चलते ग्रामवासियों द्वारा बोर होल में ईंट-पत्थर आदि डाल दिए गए। उक्त जानकारी निर्माण एजेंसी BGCC द्वारा उपलब्ध कराई गई।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि संबंधित बोरअपने निर्माण के समय से खराब स्थिति में पड़ा हुआ है, जिसके कारण ग्रामवासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। साथ ही, एजेंसी द्वारा अब तक पम्प हाउस की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी पूर्ण नहीं कराया गया है, जिससे स्थल की सुरक्षा एवं संरक्षा प्रभावित हो रही है। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एजेंसी को नवीन बोर कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
12) सतही जल आधारित रायपुरा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनांतर्गत अतर्छला ग्राम में हो रही पेयजलापूर्ति के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि रेवेन्यू ग्राम जगतपुरा में 142 FHTC के सापेक्ष एक भी FHTC कनेक्शन उपलब्ध नहीं पाया गया। साथ ही लगभग 300 मीटर पाइपलाइन डाली जाना शेष है।
ग्राम अतर्छला में ग्राम निवासी श्री सतेंद्र सिंह जेंगर द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में लगभग 50% ग्राम में ही नियमित पेयजल आपूर्ति प्राप्त हो रही है। साथ ही कांट्रैक्टिंग एजेंसी द्वारा अब तक वाल्व की चाभी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसके कारण आधे गांव में पेयजल आपूर्ति संचालन में अत्यधिक समस्या उत्पन्न हो रही है। उक्त कमियों को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित एजेंसी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र समस्या निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
पम्प हाउस के डेवलपमेन्ट की आवश्यकता है।
1.5 वर्ष से आर.डल्यू.एस. की जा रही है।
12-15 घरों में आपूर्ती बाधित है।
लगभग 250 मी रोड रेस्टोरेशन की आवश्यकता है।
ओ एण्ड एम हेतु अभिलेख प्रस्तुत किये गये है।
सूचना बोर्ड नही पाया गया।
11
Virendra Kumar Upadhyay
Jalaun
06-May-2026
8135513
Sala GOV
Kusmi
05-Feb-2026
GVPR
नहीं
9.36
8.23
90.00%
751
702
15.20
14.70
0
0
सला ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना अंतर्गत विकास खंड डकोर के ग्राम कुसमी में कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी GVPR द्वारा की जा रही पेयजलापूर्ति के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विगत 4–5 दिनों से ग्राम में पेयजल आपूर्ति बाधित है। ग्राम निवासी श्री कनिया लाल एवं श्री परशुराम द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम में 3–4 दिन में केवल एक बार ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के दौरान GVPR के APM को निर्देशित किया गया कि उक्त समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करते हुए 10 दिनों के भीतर व्यवस्था को पूर्णतः सुचारु कर ग्रामवासियों को नियमित पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराई जाए।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
3) सला ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना अंतर्गत डकोर ब्लॉक के मलूपुरा ग्राम में कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी GVPR द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 125 एफएचटीसी के सापेक्ष 120 एफएचटीसी कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।
निरीक्षण के दौरान ग्राम निवासी श्री भगवान दास एवं श्री बलवीर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम में पेयजल आपूर्ति 5–7 दिनों में केवल एक बार ही हो पा रही है। साथ ही ग्राम में ऑपरेटर की नियुक्ति न होने के कारण नियमित जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।उक्त समस्या के संबंध में एपीएम, GVPR द्वारा एक सप्ताह का समय लेते हुए समस्या का तत्काल निराकरण कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
7) सला ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनांतर्गत डकोर ब्लॉक के गढ़र ग्राम में हो रही पेयजलापूर्ति के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ग्राम में कुल 650 एफएचटीसी के सापेक्ष प्रारंभिक 10-15 घरों में ही कनेक्शन किए गए हैं। ग्राम निवासी श्री अंकित चौरसिया द्वारा अवगत कराया गया कि गांव में प्रत्येक 2-3 दिन में एक बार ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। साथ ही कई स्थानों पर एमडीपीई पाइपलाइन बाहर पड़ी हुई पाई गई तथा लगभग 10-15 मीटर रोड रेस्टोरेशन कार्य अभी शेष है।
इस संबंध में जीवीपीआर के एपीएम द्वारा अवशेष समस्त कार्य पूर्ण कराकर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 10 जून तक का समय मांगा गया है।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
4) सला ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनांतर्गत डकोर ब्लॉक के कैथी ग्राम में कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी GVPR द्वारा की जा रही पेयजलापूर्ति के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 180 FHTC के सापेक्ष 187 कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। तथापि, ऑपरेटर की कमी के कारण नियमित रोस्टर के अनुसार पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।
निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि श्री शिवराम एवं ग्राम निवासी श्री प्रदीप कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि रोड रेस्टोरेशन का लगभग 110 मीटर कार्य अभी शेष है।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
सला ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना अंतर्गत डकोर ब्लॉक के दीरावती ग्राम में कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी GVPR द्वारा की जा रही पेयजलापूर्ति के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विगत 8-10 दिनों से जलापूर्ति नियमित रूप से संचालित हो रही है। पूर्व में एक बड़े लीकेज के कारण नियमित जलापूर्ति बाधित थी।
ग्राम में कुल 497 FHTC के सापेक्ष 455 संयोजन प्रदान किए जा चुके हैं। ग्राम निवासी श्री श्याम शरण जी द्वारा अवगत कराया गया कि पाइपलाइन चोक होने के कारण ग्राम के लगभग 50% उपभोक्ताओं को ही जलापूर्ति प्राप्त हो पा रही है। इस संबंध में GVPR के APM द्वारा समस्या के निराकरण हेतु मई माह के अंत तक का समय मांगा गया है।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
5) सला ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनांतर्गत डकोर ब्लॉक के पनियरा ग्राम में कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी GVPR द्वारा संचालित पेयजलापूर्ति कार्य के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि 218 FHTC के सापेक्ष वर्तमान में 170 कनेक्शन ही प्रदान किए गए हैं तथा 48 कनेक्शन लंबित हैं। निरीक्षण में यह भी अवगत हुआ कि कुछ स्थानों पर ड्रेनेज संबंधी समस्याओं के कारण कनेक्शन प्रदान नहीं किए जा सके हैं। साथ ही 2-3 स्थानों पर पाइपलाइन चोक होने के कारण जलदाब (प्रेशर) संबंधी समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे नियमित एवं सुचारु पेयजलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
कमियों का निराकरण करते हुए अनुपालन आख्या पोटल पर अपलोड करना एवं एक प्रति मिशन कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।